फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   pm narendra modi skill india in government school

PM मोदी के ‘स्किल इंडिया’ से होगा सरकारी स्कूल के बच्चों का भला

Fri, 29 Apr 2016 01:17 PM IST
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 Apr 2016 01:17 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi skill india in government school
पीएम - फोटो : pti

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्किल इंडिया की तर्ज पर उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों के बच्चों को हुनरमंद बनाने के लिए दो बड़े फैसले लिए गए हैं।

विज्ञापन


पहला यह कि 200 स्कूलों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहे हैं। इसके तहत आईटी, आटोमोबाइल, ट्रेवल एंड टूरिज्म, पेशेंट केयर, रिटेल व ब्यूटीशियन जैसे कोर्स कराए जाएंगे। साथ ही अंग्रेजी की कोचिंग के लिए उन्नति प्रोजेक्ट को इस साल से 1100 स्कूलों में शुरू किया जा रहा है। इससे संबंधित शिक्षा विभाग की कार्ययोजना को केंद्र से अनुमोदन मिल गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में व्यावसायिक शिक्षा के विषयों को विद्यालयीय शिक्षा के पाठ्यक्रम में कक्षा नौ से प्रारंभ किया जाएगा। नौवीं से
इंटरमीडिएट तक इसके विभिन्न स्तर होंगे। हाईस्कूल में परीक्षार्थी सूचना प्रौद्योगिकी, ऑटोमोबाइल, रिटेल, पेंशेट केयर, टूरिज्म,
ब्यूटीशियन में से किसी एक विषय को छठे विषय के रूप में अपनी इच्छा के अनुसार चुन सकेंगे।

शुरुआत में इसे दो सौ स्कूलों में शुरू किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक व्यावसायिक शिक्षा विषयों के लिए एनसीईआरटी नई दिल्ली द्वारा पंडित सुंदरलाल शर्मा सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजूकेशन भोपाल के सहयोग से पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। जिसे एससीईआरटी द्वारा हिंदी में अनुवादित कर परिषद कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल बंद होगा था उन्नति प्रोजेक्ट

pm narendra modi skill india in government school
‌‌किताबें

माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को अंग्रेजी की कोचिंग के लिए केंद्र के सहयोग से वर्ष 2014-15 में 750 स्कूलों में उन्नति प्रोजेक्ट शुरू किया गया था।

तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसे प्रदेश के समस्त स्कूलों में शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन पिछले वित्तीय वर्ष में केंद्र ने इससे हाथ खींच लिए। जिससे 2015-16 में योजना बंद होने से बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल पाया। अब फिर से उन्नति प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है। 

उन्नति और व्यवसायिक पाठ्यक्रम सहित विभिन्न कार्ययोजनाओं का केंद्र से मिला अनुमोदन हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्नति को इस साल 50 फीसदी और इसके बाद समस्त माध्यमिक विद्यालयों में शुरू करेंगे।
- डी सेंथिल पांडियन, शिक्षा सचिव

व्यवसायिक शिक्षा को इसी शिक्षा सत्र से शुरू करने जा रहे हैं, इसके लिए तैयार कार्ययोजना को केंद्र से अनुमोदन मिल चुका है। केंद्र ने इसके लिए 18.65 करोड़ रुपये अनुमोदित किए हैं।
- मोहन सिंह बिष्ट, सहायक निदेशक, रमसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed