फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Yukan burnt CM's effigy over the plight of quarantine centers

यूथ कांग्रेस ने क्वारंटीन सेंटरों की बदहाली को लेकर सीएम का पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Yukan burnt CM's effigy over the plight of quarantine centers
पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस ने क्वारंटीन सेंटरों की अव्यवस्थाओं को लेकर सीएम का पुतला फूंका। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। युवा कांग्रेस ने क्वारंटीन सेंटरों की बदहाली को लेकर सीएम का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिल्थाम में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में 50 हजार से अधिक प्रवासी आ चुके हैं। इनमें से कई प्रवासी क्वारंटीन सेंटरों में रह रहे हैं। लेकिन क्वारंटीन सेंटरों की व्यवस्थाएं बेहाल हैं। सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। क्वारंटीन सेंटरों में रह रहे प्रवासियों को खुद ही पानी भरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव करन सिंह और प्रदेश प्रवक्ता चंचल बोरा ने कहा कि पूरे जिले के सरकारी क्वारंटीन सेंटरों में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा है। विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट और प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी ने कहा कि सरकारी क्वारंटीन सेंटरों में व्यवस्थाओं में सुधार नहीं करती तो आंदोलन किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों सांसद प्रतिनिधि संतोष गोस्वामी, प्रकाश देवली, नवीन ऐरी, रोहित कोहली, अभिषेक बोरा, शिवम पंत, रोशन गिरी, देवेंद्र कुमार, हरीश जोशी, कार्तिक खर्कवाल, महेंद्र नाथ, पारस सिंह, राहुल भट्ट, अभिषेक कोहली, योगेश सौन, कमलेश कसन्याल, शंकर खड़ायत, हरीश जोशी, पवन खड़का, हेमू बिष्ट, राकेश सौन, पप्पू समेत कई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्कोट में संचार कंपनियों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। कांग्रेस ने बदहाल संचार व्यवस्थाओं को लेकर निजी संचार कंपनियों का पुतला फूंका।
सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रदीप पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में संचार सेवाओं के हाल बेहाल हैं। अपनों से बात करना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र की पांच हजार से अधिक की आबादी बदहाल संचार का खामियाजा भुगत रही है। प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता तनुज पाल, तिलोक बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य विकास भंडारी, हिनकोट ग्राम सभा के प्रधान बहादुर बिष्ट, राज्य आंदोलनकारी वीरजंग पाल, गोविंद पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed