{"_id":"6a9ef6633239f23bfa0d0063","slug":"youth-struck-by-a-boulder-remained-stranded-in-pangla-for-two-days-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-146486-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दो दिन पांगला में फंसा रहा बोल्डर की चपेट में आया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दो दिन पांगला में फंसा रहा बोल्डर की चपेट में आया युवक
Mon, 07 Sep 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। जन्माष्टमी के कार्यक्रम में शामिल होने उच्च हिमालयी क्षेत्र गए गुंजी निवासी प्रियांशु गुंज्याल (22 वर्ष) भूस्खलन की चपेट में आकर घायल हो गए। कुटी और नाबी के बीच बोल्डर की चपेट में आने से उनके पैर की अंगुलियां कट गईं। घायल युवक को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कराने के लिए तहसील प्रशासन से मांग की गई लेकिन मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर गुंजी रवाना नहीं हो सका।
एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू संभव नहीं होने पर घायल युवक को सड़क मार्ग से धारचूला लाया जा रहा था। मार्ग बंद होने के कारण वह दो दिन तक पांगला में फंसा रहा। सोमवार दोपहर 10-12 युवाओं ने करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर किसी तरह उसे धारचूला सीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं, तवाघाट-गुंजी-आदि कैलाश बॉर्डर रोड पर एस बैंड और मलघाट के पास पिछले दो-तीन दिनों से 20 से 25 वाहन फंसे हुए हैं। वाहन स्वामी गौतम सिंह गर्ब्याल और प्रदीप ह्यांकी ने बताया कि सभी लोगों को वाहनों के साथ सुरक्षित स्थान पर रोका गया है।