फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth from Champawat dies during treatment after falling into a gorge

Pithoragarh News: खाई में गिरे चंपावत के युवक की इलाज के दौरान मौत

Sat, 25 Jul 2026 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 25 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Youth from Champawat dies during treatment after falling into a gorge
चंपावत। नगर के मल्ली मादली निवासी युवक की स्कूटी संग खाई में गिरने से घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मल्ली मादली निवासी सनी पांडेय (25) उर्फ मोहित पांडेय पुत्र हरीश पांडेय शुक्रवार को स्कूटी से ललुवापानी की ओर जा रहा था। इस दौरान वह स्कूटी संग अनियंत्रित होकर 10 मीटर गहरी खाई में गिर गया। बाहरी चोट न होने के चलते वह सीधे घर चला गया। घर पहुंचने के दो घंटे बाद उसे तकलीफ होने लगी, इसके बाद परिजन युवक को जिला अस्पताल ले आए।

इलाज के दौरान रात करीब 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत सिर में अंदरूनी चोट होने का अंदेशा जताया जा रहा है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। युवक का अंतिम संस्कार शनिवार को डिप्टेश्वर घाट में किया गया। मृतक युवक इलेक्ट्रिशियन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed