फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth Congress staged protest against government over inflation

महंगाई को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress staged protest against government over inflation
पिथौरागढ़ में महंगाई को लेकर प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा शासनकाल में देश में महंगाई सभी रिकार्ड तोड़ चुकी है।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि महंगाई कम करने में भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल रही है। आज महंगाई के सभी रिकार्ड टूट चुके हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान पहुंच चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव से पहले ईंधन की कीमतों में कमी करने का वादा किया था लेकिन अब महंगाई पर लगाम लगाने के बजाय तेल की कीमतों को बढ़ा रही है। प्रदेश सचिव करन सिंह और प्रवक्ता दीपक तिवारी ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से सभी वस्तुओं के दामों में बढ़ोत्तरी होगी। सब्जी, फल सहित रोजमर्रा का सामान भी महंगा हो गया है। विधान सभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट और प्रवक्ता चंचल बोरा ने कहा कि यह सरकार अमीरों की सरकार है और गरीबों की विरोधी है। कार्यकर्ताओं ने महंगाई नियंत्रित नहीं करने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में जिला महासचिव प्रकाश देवली, कनिष्ठ प्रमुख रोहित कोहली, लक्ष्मण कुमार, अभिषेक बोरा, शिवम पंत, आनंद धामी, नवीन पेरी, पारस सिंह, अमित जोशी, राकेेश सौन, अजय प्रसाद, महेश धामी, ललित कुमार, हरीश खनका, हर्षित जोशी, जीवन कोहली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed