{"_id":"5a75ea534f1c1b8e268b7f57","slug":"youth-congress-nsui-blow-the-statue-of-ministers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई ने मंत्रियों का पुतला फूंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई ने मंत्रियों का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के मंत्रियों का पुतला फूंकते पिथौरागढ़ के युवा कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी डिग्री कॉलेज की छात्रा मिमांशा आर्य के उत्पीड़न और बेरोजगारों से अभद्रता का विरोध किया है। उन्होंने उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का पुतला फूंका।
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सूरज वल्दिया के नेतृत्व में लिंकरोड तिराहे पर एकत्र युवाओं ने दोनों मंत्रियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि सरकार के मंत्री बेरोजगारों को धमकाने का काम कर रहे हैं। आरोप लगाया कि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत शुरू से ही सरकारी कर्मचारियों और विद्यार्थियों के बीच भय का माहौल बना रहे हैं।
विज्ञापन
छात्रसंघ उपाध्यक्ष भूमिका पांडेय, छात्र नेता करन खाती ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हल्द्वानी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के दौरान मंत्री ने अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मिमांशा आर्य का नामांकन निरस्त कराने के लिए महाविद्यालय प्रशासन पर दबाव बनाया था। इससे साफ होता है कि प्रदेश सरकार के मंत्री युवा और छात्र विरोधी हैं। छात्र नेता आशीष हावर्ड ने भी विचार रखे। पुतला दहन में मनोज ठकुराठी, त्रिलोक महर, मोहित कल्पासी, अभिषेक कोहली, नीरज मेहता, ऋषभ कल्पासी, आशीष, मुकेश मेहता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन