फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth Congress burnt effigy of Chief Minister

पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस ने प्रदेश के सीएम का पुतला जलाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress burnt effigy of Chief Minister
पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस ने सीएम का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सीमांत के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिल्थाम तिराहे पर नारेबाजी के साथ मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी ब्लॉक में दैवी आपदा आई, जिसमें 14 लोगों की जान चली गई। पूूरा गांव तहस नजर हो गया। सीमांत में इतने बड़ी आपदा आती है और प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रभावितों से मिलने नहीं पहुंचे। जिला महासचिव प्रकाश देवली और प्रदेश सचिव करन सिंह ने कहा कि सीएम केवल अपने एसी कमरों तक ही सीमित हैं। वह भूल गए हैं कि वह डोईवाला के विधायक ही नहीं हैं, बल्कि पूरे प्रदेश के मुख्यमंत्री भी हैं। राज्य की स्थापना पहाड़ के लिए की गई है, लेकिन अब जब आपदा आ रही तो प्रदेश के मुख्या यहां आने की जहमत तक नहीं उठा रहे हैं। संतोष गोस्वामी ने कहा कि आपदा को एक सप्ताह बीत गया है। सीएम का यहां न पहुंचना भाजपा का पहाड़ और सीमांत विरोधी चेहरा दर्शाता है। इस दौरान आनंद धामी, कमल सूंठा, प्रदीप महर, पारस सिंह, हरीश जोशी, शिवम पंत, शुभम जोशी, पवन धौनी, देवेंद्र लोहिया, राकेश सौन, रोहित कोहली, हरीश खनका, दीपक सौन, पंकज धौनी, भुवन जोशी, रेहान अंसारी, कुंडल, सुरेंद्र प्रसाद, राजदीपक, योगेश सौन, मनीष शाही, सागर भंडारी समेत कई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed