{"_id":"5f7762638ebc3e9bef37ec3b","slug":"youth-congress-and-nsui-burnt-effigy-of-state-government-pithoragarh-news-hld3990781152","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
विज्ञापन
बुलवाकोट में यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ता ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते हुए।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलुवाकोट (पिथौरागढ़)। यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई ने महाविद्यालय की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
शुक्रवार को यूथ कांग्रेस जिला महासचिव पंकज मेहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय के मुख्य गेट पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारे लगाए। उन्होंने बलुवाकोट और मुनस्यारी महाविद्यालय में हॉस्टल का निर्माण करने की मांग की।
छात्रों ने बलुवाकोट महाविद्यालय में बीएससी में भौतिक और रसायन विज्ञान विषय शुरू कराने, बीए में गृह विज्ञान, एमए में अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल, शिक्षा शास्त्र विषय शीघ्र खोलने, वर्ष 2016-17 में स्वीकृत खेल मैदान का निर्माण कराने और एनसीसी शुरू करने की मांग उठाई।
एनएसयूआई छात्रा उपाध्यक्षा कौशल्या बिष्ट ने कहा कि समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में गोविंद नगन्याल, नमेष ग्वाल, अतुल दुग्ताल, सना हुसैन, निधि, तनुजा, राहुल बिष्ट, बजाल कुरैशी,जूही ठगुन्ना, मयंक बिष्ट आदि शामिल रहे।