{"_id":"6317906c541a7b793c0d12c4","slug":"youth-arrested-with-fake-certificate-in-agniveer-recruitment-rally-pithoragarh-news-hld474861422","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Recruitment 2022: फर्जी प्रमाणपत्र लेकर आया युवक गिरफ्तार, पकड़े जाने पर उगला पूरा सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer Recruitment 2022: फर्जी प्रमाणपत्र लेकर आया युवक गिरफ्तार, पकड़े जाने पर उगला पूरा सच
Wed, 07 Sep 2022 01:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़।
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़।
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:47 PM IST
सार
आर्मी मैदान में अग्निवीर भर्ती चल रही थी। सेना के अधिकारी अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच कर रहे थे। दो आधार कार्ड, हाईस्कूल की दो अंकतालिकाएं और दो जन्म प्रमाणपत्र मिलने पर नामिक (मुनस्यारी) निवासी दीपक सिंह जैमुवाल संदेह के घेरे में आ गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निवीर सेना भर्ती में फर्जी प्रमाणपत्र लेकर आया युवक मंगलवार को पकड़ा गया। उसके हाईस्कूल की अंक तालिका और जन्म प्रमाणपत्र में अलग-अलग जन्मतिथि अंकित थी। उसके पास दो आधार कार्ड, हाईस्कूल की दो अंक तालिकाएं और दो जन्म प्रमाणपत्र भी मिले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को जनरल बीसी जोशी आर्मी मैदान में अग्निवीर भर्ती चल रही थी। सेना के अधिकारी अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच कर रहे थे। दो आधार कार्ड, हाईस्कूल की दो अंकतालिकाएं और दो जन्म प्रमाणपत्र मिलने पर नामिक (मुनस्यारी) निवासी दीपक सिंह जैमुवाल संदेह के घेरे में आ गया।
विज्ञापन
एक प्रमाणपत्र में उसकी जन्मतिथि 01/03/1999 और दूसरे में 01/08/2003 दर्ज थी। सेना के अधिकारियों ने सख्ती से पूछताछ की तो दीपक ने बताया कि अग्निवीर भर्ती के लिए उसकी आयु निकल गई थी इसलिए उसने फर्जी प्रमाणपत्र बनाए हैं। उसने फर्जी प्रमाणपत्रों में जन्मतिथि 01/08/2003 कराई और अग्निवीर भर्ती के लिए फार्म भरा था।
विज्ञापन
एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने दीपक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 467/468/471 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। फर्जी प्रमाणपत्रों के साथ भर्ती में शामिल होने वालों पर पुलिस नजर रख रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।