फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   youth activity in district.

Pithoragarh News: बेस अस्पताल के बांडधारी चिकित्सक जिला अस्पताल में सीखेंगे इलाज के गुर

Fri, 11 Oct 2024 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 11 Oct 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
youth activity in district.
पिथौरागढ़। अब बेस अस्पताल में तैनात बांडधारी चिकित्सक जिला अस्पताल में इलाज के गुर सीखेंगे। जल्द ही उन्हें जिला अस्पताल में सेवा के लिए बुलाया जाएगा। बेस में मरीजों के बेहद कम दबाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में संचालन के दो साल बाद भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो सकी है। किसी तरह चिकित्सा शिक्षा विभाग ने यहां 17 बांडधारी चिकित्सकों की तैनाती की। विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से मरीज इलाज के लिए बेस पहुंचने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में नई तैनाती में आए बांडधारी चिकित्सकों को इलाज का मौका नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

अब उन्हें जिला चिकित्सालय में सेवा के लिए तैनात किया जाएगा यहां वे इलाज के गुर सीखेंगे। स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग इसकी कार्ययोजना तैयार कर रहा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बांडधारी चिकित्सकों को जिला अस्पताल में इलाज करने का मौका मिलेगा और मरीजों के दबाव को देखते हुए विभाग को राहत भी मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल से बेस में तैनात होंगे विशेषज्ञ
पिथौरागढ़। दरअसल जिला अस्पताल में दबाव को देखते हुए मरीजों को बेस में शिफ्ट करने के निर्देश जारी हुए हैं। बेस में विशेषज्ञ नहीं होने से जिला अस्पताल से इन्हें वहां भेजने की योजना है। ऐसे में जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी न हो, इसके लिए बेस के बांडधारी चिकित्सकों को यहां सेवा के लिए तैनात किया जाएगा। साफ है कि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग चिकित्सकों की अदला-बदली करेगा।

बेस अस्पताल के बांडधारी चिकित्सकों को जिला अस्पताल में सेवा देने का मौका दिया जा रहा है। बेस में ओपीडी कम होने से चिकित्सकों को इलाज का मौका कम ही मिलता है। ऐसे में जिला अस्पताल में तैनाती के बाद उनका ज्ञान बढ़ेगा और मरीजों को राहत भी मिलेगी।
डॉ. एचएस ह्यांकी, सीएमओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed