{"_id":"66940f5e0e303f7526011520","slug":"youngsters-crossing-gori-river-by-trolley-to-build-their-future-pithoragarh-news-c-230-shld1024-115490-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भविष्य गढ़ने के लिए ट्रॉली से गोरी नदी पार कर रहे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भविष्य गढ़ने के लिए ट्रॉली से गोरी नदी पार कर रहे नौनिहाल
Sun, 14 Jul 2024 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 14 Jul 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़ )। पहाड़ का जीवन कठिनाइयों भरा है। यहां जीने के लिए लोगों को तमाम दिकक्तें उठानी पड़ती हैं। सर्वाधिक दिकक्तें लोगों को मानसूनकाल में उठानी पड़ती है। बावजूद इसके हुक्मरानों को पहाड़ों की चिंता से कोई वास्ता नहीं है।
बंगापानी पानी तहसील के ग्राम पंचायत मवानी-दवानी के घरूड़ी तोक के बच्चे मानसूकाल में उफनाई गोरी नदी पार कर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। इसके बाद भी यहां पर पुल के निर्माण को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। मानसूनकाल में बच्चों को स्कूल भेजने के बाद अभिभावक चिंतित हो जाते हैं।
मवानी-दवानी ग्राम पंचायत के घरूड़ी तो के बच्चे वर्ष 2013 से ट्राॅली के सहारे स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। तोक के करीब 19 बच्चे हर रोज राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुम्ती और जीआईसी मवानी और बरम जाते हैं। इस तोक कक्ष छह में एक, सात में चार, आठ में एक, नौ में छह, 10 में दो, 11 में दो और 12 में तीन बच्चे हर रोज इस नदी को पार कर रहे हैं।
विज्ञापन
लंबे समय से घरूड़ी के ग्रामीण यहां पर पक्के पुल का निर्माण करने की मांग कर रहे हैं इसके बाद भी ग्रामीणों की समस्याओं से किसी को कोई वास्ता नहीं है। कई बार गरारी चलते-चलते आधे रास्ते में रुक जाती है। इससे अभिभावक काफी चिंतित हैं। ग्रामीण कई बार बंगापानी तहसील, डीएम कार्यालय सहित स्थानीय जन प्रतिनिधियों को पत्र दे चुके हैं।
इसके बाद भी यहां पर पुल का निर्माण करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ग्रामीण सुरेश चंद, पुष्कर वर्ती, सरपंच गंभीर सिंह ने शीघ्र यहां पर पक्के पुल के निर्माण और पुल का निर्माण नहीं होने तक बच्चों की सुरक्षा के लिए होमगार्ड या पीआरडी का जवान तैनात करने की मांग की है।
दो लोगों की हो चुकी है मौत
बंगापानी (पिथौरागढ़)। गरारी से उफनाई हुई गाेरी नदी पार करने में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसके बाद भी यहां पर पक्के पुल का निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है। वर्ष 2018 में कौली गांव का एक व्यक्ति रिश्तेदारी में जा रहा था। ट्राॅली से नदी पार करते समय में वह नदी में गिर गया और मौत हो गई। इसके अलावा वर्ष 2016 में खड़क सिंह पुत्र धन धामी निवासी धामीगांव भ्यूला की ट्राली से नदी पार करते समय मौत हो गई थी। संवाद
कोट-
लुम्ती-घुरूड़ी गोरी नदी में पक्के पुल के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव गया है। अभी तक पुल को स्वीकृति नहीं मिली है। जैसे ही पुल को स्वीकृति मिलेगी निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - नीरज कुमार, जेई लोनिवि अस्कोट।
फोटो विवरण-13पीटीएच 26पी- बंगापानी तहसील के मवानी दवानी ग्राम पंचायत के 19 बच्चे मानसूनकाल में उफनाई गोरी नदी ट्राली से पार कर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। संवाद