बनकोट में चल रही चेतक चेलेंज कप क्रिकेट प्र तियोगिता यंग बनकोट की टीम ने जीत ली है। खिताबी मुकाबले में यंग बनकोट ने बाबा इलेवन को 28 रन से हराया।
यंग बनकोट ने पहले खेलते हुए 159 रन बनाए। बंटी ने 45 रन की शानदार पारी खेली। बाबा इलेवन के गिरीश ने 2 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी बाबा इलेवन की टीम 131 रन ही बना सकी। बंटी को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। यंग बनकोट के खिलाड़ी दीपक डोबाल (मग्गा) को प्रतियोगिता में शानदार ऑल राउंडर खेल के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। दीपक बनकोटी को बेस्ट अंपायर चुना गया। खिताबी मुकाबले में अंपायरिंग विक्रम बनकोटी, दीपक बनकोटी ने की। आंखों देखा हाल ललित बनकोटी, नीरज बनकोटी, बलराज बनकोटी ने सुनाया।
आयोजन कमेटी के अध्यक्ष सागर बनकोटी ने सहयोग के लिए आभार जताया। मुख्य अतिथि विधायक मीना गंगोला, विशिष्ट अतिथि अल्मोड़ा महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने यंग बनकोट के कप्तान रोहित बनकोटी को ट्रॉफी प्रदान की। विजेता टीम को 15 हजार रुपये, उप विजेता टीम को 7500 रुपये की धनराशि प्रदान की गई।