{"_id":"68f51e2ed40b51bd6109839b","slug":"you-can-apply-for-admission-till-21-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-133900-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 21 तक कर सकेंगे प्रवेश के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 21 तक कर सकेंगे प्रवेश के लिए आवेदन
Sun, 19 Oct 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ और 11वीं में 2026-27 में प्रवेश के लिए विद्यार्थी 21 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्राचार्य प्रदीप मिश्रा ने बताया कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि सात अक्तूबर थी, जिसे बढ़ाया गया है। विद्यार्थी विद्यालय की वेबसाइट www.navodaya.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उन्होंने विद्यार्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन