फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   yookedee ne kiya pradarshan

विकास प्राधिकरण वापस लेने की मांग को लेकर यूकेडी ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
yookedee ne kiya pradarshan
पिथौरागढ़ में प्राधिकरण के विरोध में प्रदर्शन करते यूकेडी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
उत्तराखंड में लागू जिला विकास प्राधिकरण को वापस लेने की मांग को लेकर यूकेडी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उक्रांद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकास प्राधिकरण लागू होने से गरीब जनता के लिए भवन बनाना कठिन हो गया है। नक्शा पास कराने के लिए विकास शुल्क, सेस आदि अधिक होने से आम जनता परेशान है। कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में खेतों का क्षेत्रफल कम होता है। इसमें मास्टर प्लान लागू कर पाना संभव नहीं है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर 200 मीटर दूरी निर्धारित की गई है। इससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग निर्माण कार्य नहीं करा पा रहे हैं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि जिला विकास प्राधिकरण में शिथिलता न बरती गई तो पहाड़ से मैदानी क्षेत्रों के लिए तेजी से पलायन होगा। कार्यकर्ताओं ने जिले में स्थानीय लोगों के सत्यापन पर भी सवाल उठाये और केवल बाहरी लोगों और मजदूरों के सत्यापन की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में केंद्रीय उपाध्यक्ष पुष्कर धामी, महामंत्री जगत मेहता, मदन पोखरिया, प्रेम सिंह बोरा, पूरन बिष्ट, राधिका शर्मा, गीता, राम सिंह, दीवान सिंह, बीडी कोहली, चंद्र प्रकाश शामिल रहे।
विज्ञापन

गांधी चौक में दिया धरना
पिथौरागढ़। जिला विकास प्राधिकरण को वापस लेने की मांग को लेकर बारिश और ठंड के बावजूद लोगों ने शमशेर महर के नेतृत्व में धरना दिया। नव चेतना मंच के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पुनेड़ा ने कहा कि प्राधिकरण पहाड़ की जनता पर जबरन थोपा जाने वाला काला कानून है। मुख्यमंत्री को शीघ्र इस पर संज्ञान लेना चाहिए। इस अवसर पर पार्थ पुनेड़ा आदि मौजूद रहे।

जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में गांधी चौक में धरना देते लोग।  संवाद

जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में गांधी चौक में धरना देते लोग। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed