फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Yogendra won the 100 meter race

योगेंद्र ने 100 मीटर की दौड़ जीती

Mon, 20 Nov 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 20 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Yogendra won the 100 meter race
पिथौरागढ़ में खेल महाकुंभ के समापन पर मौजूद खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

खेल महाकुंभ के तहत विण ब्लॉक की खेल प्रतियोगिताओं का समापन हो गया है। 100 मीटर दौड़ डॉनबास्को के योगेंद्र चंद ने जीती। थरकोट के पारस दूसरे, ग्रीनवैली स्कूल के रोहित तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर बालिका दौड़ में राबाइंका की राखी, महाविद्यालय की नेहा पांडेय, मोहिता रावल पहले तीन स्थानों पर रहीं।

विज्ञापन


समापन अवसर पर ब्लॉक स्तरीय अंडर-19 बालिका वॉलीबाल टीम का गठन किया गया। टीम में सोरवैली की अंजलि, कोमल भंडारी, महाविद्यालय की प्रियंका सामंत, एसवीएम की भावना राज, राइंका पिथौरागढ़ की सुशीला सोनाल, विण की अनीता को स्थान मिला है। अंडर-19 बालक फुटबाल टीम में मिशन के अनिल, सोरवैली के जतिन, महाविद्यालय के पंकज मेहता, मोहित, एसडीएस राइंका के पंकज बिष्ट, सोरवैली के सचिन, अभिषेक, खगेंद्र, लवेंद्र, प्रशांत, कमलेश का चयन किया गया है। खो-खो अंडर-19 टीम के लिए प्रियंका, राखी, राखी बिष्ट, अंजलि, दीक्षा चंद, मोहिता, सरिता, चंद्रकला, अनीता, नेहा का चयन हुआ है।
विज्ञापन


विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख दीपिका बोहरा ने प्रतियोगिता का समापन किया। राइंका के प्रधानाचार्य प्रकाश पंत की अध्यक्षता में हुए समापन समारोह में खंड शिक्षाधिकारी जीएस ज्याला ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस दौरान जिला खेल प्रभारी माध्यमिक भूपाल चुफाल, ब्लॉक खेल समन्वयक विक्रम दिगारी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, नितिन उप्रेती, पुष्कर राम, आशीष पंत, नवल पंत, राजेश उप्रेती आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. राजेंद्र पठक, राजेंद्र प्रसाद जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्राटा में सुनील, तनुजा सबसे तेज दौडे़
डीडीहाट। खेल महाकुंभ के तहत डीडीहाट विकासखंड की भी खेल प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सामाजिक कार्यकर्ता ललित भंडारी ने सम्मानित किया। सोमवार को हुई अंडर-19 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुनील कुमार, बालिका वर्ग में तनुजा सबसे तेज दौड़े। बालक वर्ग की 300 मीटर दौड़ में महिमन सिंह, बालिका वर्ग में पूजा चौहान ने बाजी मारी। बालक, बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता धनियाखान के नाम रही। संचालन सीबीएस कन्याल, मनोहर भड़ ने किया। खेल प्रतियोगिताओं में ब्लॉक युवा कल्याण अधिकारी देवकी नंदन पंत, माध्यमिक खेल समन्वयक किशोर शाह, बेसिक खेल समन्वयक वीरेंद्र कन्याल, शेखर कफलिया, विक्रम बिष्ट, अशोक खड़ायत, भूपेंद्र खोलिया, भुवनेंद्र भंडारी आदि ने सहयोग दिया।


आरती, मोनिका, रक्षिता बने चैंपियन
गंगोलीहाट। खेल महाकुंभ के तहत गंगोलीहाट ब्लॉक की खेल प्रतियोगिताओं के अंडर-19 वर्ग में आरती, अंडर-17 वर्ग में मोनिका टम्टा और अंडर-10 वर्ग में रक्षिता जोशी ने ओवरऑल चैंपियनशिप हासिल की। सोमवार को हुई अंडर-19 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सागर टम्टा, बालिका वर्ग में आरती ने सबसे तेज दौड़ लगाई। बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अंकित कुमार, बालिका वर्ग में आरती ने बाजी मारी। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अंकित कुमार, बालिका वर्ग में हंसी परगाई विजेता रहे। 1500 मीटर बालक वर्ग में मोहित सिंह, बालिका वर्ग में आरती अव्वल रहीं। गोला क्षेपण में अजय सिंह, बालिका वर्ग में लता उपाध्याय ने बाजी मारी। लंबी कूद में अनिल सिंह, बालिका वर्ग में आरती विजयी रही। ऊंची कूद में अनिल सिंह, बालिका वर्ग में नेहा बोरा ने जीत हासिल की। बालक वर्ग चक्का क्षेपण में अजय सिंह, बालिका वर्ग में मनीषा आर्या विजेता रहे। बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता न्याय पंचायत घांघल, बालिका वर्ग की न्याय पंचायत नायल के नाम रही। समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी केके पंत, जीआईसी गंगोलीहाट के प्रधानाचार्य शिवदयाल मौजूद थे। संचालन रमेश जोशी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed