फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   yoga program organized at Ramlila Maidan Pithoragarh inaugurated by Satpal Maharaj and former CM Koshyari

Yoga Day: पिथौरागढ़ में योग दिवस की धूम, रामलीला मैदान में सुबह से ही जुटी भीड़...मंत्री महाराज ने दिया संदेश

Fri, 21 Jun 2024 10:04 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 21 Jun 2024 10:04 AM IST
सार

पिथौरागढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम रामलीला मैदान मे आयोजित हुआ। मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

विज्ञापन
yoga program organized at Ramlila Maidan Pithoragarh inaugurated by Satpal Maharaj and former CM Koshyari
पिथौरागढ़ में योग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्य कार्यक्रम रामलीला मैदान मे आयोजित हुआ। मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। योग सत्र का संचालन पतंजलि योग समिति पिथौरागढ़ ने किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने आयुष विभाग को योग दिवस के सफल आयोजन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि योग के महत्व को हमने कोविड काल में भी देखा है। योग को अपनाएं और निरोग रहे।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: फिर चोरी की कोशिश...पकड़ी गई लड़की, थाने बुलाने पर मां-बाप ने मुंह फेरा; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

 

yoga program organized at Ramlila Maidan Pithoragarh inaugurated by Satpal Maharaj and former CM Koshyari
पिथौरागढ़ में योग - फोटो : अमर उजाला
वहीं भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि योग की जो शिक्षा लेकर लोग यहां से जा रहे हैं, उसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा भी बनायें और अपने आप को स्वस्थ रखें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में योग क्रांति के रूप में आया है। अधिकांश लोग योग को अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग लोगों की आजीविका का साधन भी बना रहा हैं।

इस अवसर पर  जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, जिला आयुवैदिक एवं यूनानी अधिकारी ज्योत्सना सनवाल, जिला  शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद, सहित विभिन्न विभागों तथा आईटीबीपी व एसएसबी के अधिकारी व कर्मचारी, एनसीसी के छात्र, भूतपूर्व सैनिक, छात्र-छात्राएं व अन्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed