फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Yoga Day celebrated first due to summer vacation

Pithoragarh News: ग्रीष्मावकाश के चलते पहले मनाया योग दिवस

Wed, 19 Jun 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 19 Jun 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Yoga Day celebrated first due to summer vacation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंपावत/टनकपुर/पिथौरागढ़। हिमालय वाटर सर्विस और विकास व पर्यावरण संरक्षण समिति (हिमवत्स) के सहयोग से कुलेठी कैंपस में 20 जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के कारण एक दिन पूर्व योग दिवस मनाया गया। योग प्रशिक्षक राजेंद्र गहतोड़ी ने प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल कुलेठी के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों के साथ ही आस-पास के ग्रामीणों को योग की बारीकियां सिखाई। उन्होंने ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, दंडासन, वज्रासन, वक्रासन, गोमुखासन, शशकासन, भुजंगासन और अनुलोम विलोम, भरत्रिका, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम, उदगीत ध्यानयोग, सिंहासन और हास्यासन कराया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक रुद्र सिंह बोहरा, हीरा गिरी, नवीन चंद्र रस्यारा, कविता वर्मा, कामिनी वर्मा, मुन्नी अधिकारी, रमेश बोहरा, संस्था स्वयं सेवक प्रकाश पुनेठा, पंकज बोहरा, सपना भंडारी, प्रियंका आदि मौजूद रहे। इधर, टनकपुर में भारत विकास परिषद की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को करो योग-रहो निरोग योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। परिषद के अध्यक्ष राजीव आर्य और सचिव कौशल तिवारी के अनुसार नेहरु पार्क में सुबह 5:45 बजे से 6:45 बजे तक शिविर लगेगा। वहीं पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिक संंगठन ने तीन दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन योग किया। बुधवार को योग प्रशिक्षक सूबेदार राजेंद्र भट्ट ने पूर्व सैनिकों को योग के वैज्ञानिक पहलुओं की जानकारी दी। इस मौके पर कै. विक्रम सिंह सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed