{"_id":"6aa197206634cc029609e5a8","slug":"yash-beri-finished-first-in-the-60-meter-race-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-146550-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 60 मीटर दौड़ में यश बेरी रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 60 मीटर दौड़ में यश बेरी रहे अव्वल
Wed, 09 Sep 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मूनाकोट के जीआईसी कमलेश्वर के खेल मैदान में दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन हुआ। 60 मीटर दौड़ में यश बेरी ने पहला, आयुष ने दूसरा और रोहित कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
600 मीटर दौड़ में रोहित भंडारी को पहला, अरुण कुमार को दूसरा और सचिन को तीसरा स्थान मिला। लंबी कूद में रोहित भंडारी ने पहला स्थान पाकर बाजी मारी। सचिन दूसरे और यश बेरी तीसरे स्थान पर रहे।
गोला फेंक में आयुष कुमार ने पहला, अरुण कुमार ने दूसरा और रोहित कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
यहां प्रधानाचार्य प्रेमा बिष्ट, नवीन टम्टा, अर्जुन धोनी, भूपेंद्र सिंह डसीला, डॉ. सुमिता महर, भावना नेलवाल आदि मौजूद थे।