फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Yarsa Gumbu being sold for Rs 13 lakh per kg

Pithoragarh News: 13 लाख रुपये प्रति किलो की बिक रहा यारसा गंबू

Thu, 20 Jul 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 20 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Yarsa Gumbu being sold for Rs 13 lakh per kg
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। उच्च हिमालयी क्षेत्र के बुग्यालों में पाए जाने वाली शक्तिवर्धक कीड़ाजड़ी (यारसा गंबू) का इस बार अच्छा दाम मिलने से ग्रामीणों के चेहरे खिल गए है। वर्तमान में कीड़ाजड़ी का 13 लाख रुपये प्रति किलो का दाम तय हो चुका है। अभी और दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

अमूमन मई में मुनस्यारी के पातों बुईं, साइंपोलू, लेंगा, कुल्थम, ढिलम, उच्छैती, धुरातोली, फाफा, बादनी, बसंतकोट, रिंगु, चुलकोट, तोमिक,गोल्फा, बोना, टांगा आदि गांवों के लोग कीड़ाजड़ी दोहन के लिए मय खाद्यान्न सामग्री उच्च हिमालयी बुग्यालों में जाते हैं। इस बार मौसम की बेरुखी से लगातार बर्फबारी की वजह से करीब एक माह तक ग्रामीण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में खाली बैठे रहे। मौसम अनुकूल होने पर कीड़ाजड़ी दोहन कर 15 जुलाई से ग्रामीण अपने मूल गांवों को लौटने लगे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले सालों की अपेक्षा इस बार कीड़ाजड़ी का दोहन कम हुआ। इसके बाद भी पूरे क्षेत्र में करीब 50 से 60 किलो तक कीड़ाजड़ी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बाक्स
दोहन की ठोस नीति बनाए सरकार
मुनस्यारी। उच्च हिमालयी क्षेत्र जिम्बा तोक से लौटे काश्तकार राजू तोमक्याल ने बताया कि जून प्रथम सप्ताह से कीड़ाजड़ी मिलनी शुरू गई। कहा कि सरकार को कीड़ाजड़ी दोहन और खरीद के लिए कोई ठोस नीति बनानी चाहिए ताकि इसकी कालाबाजारी न हो और काश्तकारों को वाजिब दाम मिल सकें। जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि उन्होंने कीड़ाजड़ी के विपणन के लिए सरकारी नीति बनाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed