फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Worship in chchiplaKedar

छिपलाकेदार जगनी मेला महोत्सव पूजापाठ के साथ संपन्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Worship in chchiplaKedar
छिपलाकेदार मेले में पूजा अर्चना करते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत के ग्राम गलाती में छिपलाकेदार जगनी मेला महोत्सव पूजापाठ के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री राजेंद्र नेगी ने कहा कि छिपलाकेदार जगनी महोत्सव हमारे क्षेत्र की लोगों की बड़ी आस्था है। लोग हर साल इसे बड़े विश्वास के साथ मनाते हैं। उन्होंने जगनी महोत्सव के कमेटी को 50 हजार की सहयोग राशि दी।
विज्ञापन

मुख्य पुजारी हर्षवर्धन धामी ने विधिवत रूप से पूजा के साथ जगनी महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी लोगों की सुख, समृद्धि की प्रार्थना की। छिपलाकेदार जगनी महोत्सव में ग्राम खेत, रांथी, जुम्मा, खेला, कनार, बरम, स्यांकुरी, जम्कु, फुलतड़ी, गलाती, तोली, धामीगांव, गडाल आदि गांवों के लगभग 20 हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जगनी महोत्सव का मुख्य आकर्षण लोगों की ओर से निकाली गई झांकियां और ढोल, नगाड़ों के साथ महिला और पुरुषों ने खेल लगाकर अपने इष्टदेव को याद किया। राम सिंह बिष्ट संचालक रहे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि और जिला पंचायत सदस्य जीवन ठाकुर, अनुवाल समुदाय के अध्यक्ष गुमान बिष्ट, रमतोली प्रधान राम सिंह, गलाती प्रधान हेमा देवी, बीडीसी मेंबर देवराज बिष्ट, देवू बिष्ट, महेंद्र धामी, बीर सिंह बिष्ट, राम सिंह बिष्ट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed