{"_id":"685987f560d948f0f7033428","slug":"workers-will-work-in-favor-of-the-candidate-tamta-pithoragarh-news-c-8-1-hld1026-587238-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी के पक्ष में काम करेंगे कार्यकर्ता : टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी के पक्ष में काम करेंगे कार्यकर्ता : टम्टा
Mon, 23 Jun 2025 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 23 Jun 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग के त्रिपुरादेवी में आयोजित बैठक में भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। भले ही पंचायत चुनाव पर रोग लग गई है। इसके बाद भी भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। कार्यकर्ताओं ने त्रिपुरादेवी में बैठक की। विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी जिसे प्रत्याशी घोषित करेगी, सभी को उसके साथ खड़ा होना होगा।
त्रिपुरादेवी में पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव प्रभारी इंद्र सिंह फर्स्वाण और ललित पंत ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर इनकी नब्ज टटोली। फर्स्वाण ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत तय है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने के काम करना होगा। इस दौरान बेड़ीनाग और गंगोलीहाट विकासखंड के नौ जिला पंचायत क्षेत्रों के 36 से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश की।
विज्ञापन
विधायक फकीर राम ने कहा कि पार्टी आलाकमान प्रत्याशी घोषित करेगा। जो प्रत्याशी मैदान में होगा सभी कार्यकर्ता उसके साथ खड़े रहेंगे। बैठक में पालिकाध्यक्ष विमल रावल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खुशाल भंडारी, नगर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कार्की, गणाई मंडल अध्यक्ष कैलाश पंत, गंगोलीहाट नगर मंडल अध्यक्ष शैलेश मेहता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भगवान डोबाल सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन