{"_id":"ef64f88fd18eb46a584102771c25fe0c","slug":"won-the-match-munakot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूनाकोट ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूनाकोट ने जीते मैच
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 15 Sep 2015 05:00 PM IST
विज्ञापन
खेल कार्यालय की ओर से आयोजित जिला स्तरीय सब जूनियर बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता मुनस्यारी बी और मूनाकोट की टीम अपने-अपने मुकाबले जीत कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 16 सितंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का पहला मैच मुनस्यारी बी और कनालीछीना की टीम के बीच खेला गया। पहले हॉफ में मुनस्यारी बी की टीम के दीपक बसाई ने पहला गोल किया और दूसरे हॉफ में भी दीपक ने एक और गोल किया। कनालीछीना की टीम कोई गोल नहीं कर पाई। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला मुनस्यारी ए और मूनाकोट के बीच हुआ। पहले हाफ में मूनाकोट की टीम के हिमांशु कार्की ने पहला, हेमंत बोरा ने दूसरा और हिमांशु कार्की ने फिर से तीसरा गोल किया। दूसरे हाफ में मुनस्यारी ए की ओर से मोहित राणा ने एक गोल और मूनाकोट टीम के मोहित धामी ने टीम का चौथा गोल कर कर दिया। मूनाकोट की टीम ने मुनस्यारी ए की टीम को 4-1 से पराजित करते हुए अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच के निर्णायक चंद्र सिंह धामी, मोहित बिष्ट और मनोज सिंह ऐरी थे। लाइनमैन की भूमिका अनिल राम और योगेश राणा ने निभाई।
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, उप खेल अधिकारी भुवन पंत, गोकुल कुमार, केएस महर, मनोज पुनेठा, जगत सिंह महरा, देवेंद्र सिंह रावत, जनार्दन वल्दिया, अरविंद कुमार, कैलाश लस्पाल, शमशेर सिंह सौन, गोकुल कुमार, योगेश सिंह कन्याल, एमसी आर्या, चंद्रभानु जोशी समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन