{"_id":"67cf1d371008d950f101e7a4","slug":"womens-hospital-got-one-more-specialist-now-waiting-for-radiologist-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-125024-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: महिला अस्पताल को एक और विशेषज्ञ मिलीं, अब रेडियोलॉजिस्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: महिला अस्पताल को एक और विशेषज्ञ मिलीं, अब रेडियोलॉजिस्ट का इंतजार
Mon, 10 Mar 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 10 Mar 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
डॉ. सीमा पुनेठा। संवाद
पिथौरागढ़। संविदा पर ही सही आखिरकार महिला अस्पताल में एक और महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो गई है। दूसरी महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने से अब यहां आने वाली सामान्य महिला मरीजों के साथ ही गर्भवतियों को काफी सहूलियत मिलेगी। हालांकि रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने से मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए अब भी जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ेगी।
महिला अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ के दो पद स्वीकृत हैं। तीन लाख की महिला आबादी के लिए यहां सिर्फ एक ही महिला रोग विशेषज्ञ तैनात थीं। एक ही विशेषज्ञ को आम महिलाओं के इलाज के साथ ही गर्भवतियों की जांच और प्रसव कराना पड़ रहा था जिससे व्यवस्था बिगड़ गई थी। आखिरकार शासन से एनएचएम के तहत यहां दूसरी महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती हुई है। सोमवार को डॉ. सीमा पुनेठा ने कार्यभार ग्रहण किया।
अब महिला अस्पताल में दो महिला रोग विशेषज्ञों की तैनाती होने से महिलाओं को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद छह महीने से रिक्त है। गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जिला अस्पताल की दौड़ लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों ने सरकार से अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती भी करने की मांग की है ताकि मरीजों को सहूलियत मिले।
विज्ञापन
--
साक्षात्कार में नहीं पहुंचा एक भी रेडियोलॉजिस्ट
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए शासन स्तर पर साक्षात्कार हुए थे। हैरानी की बात है कि एक भी रेडियोलॉजिस्ट साक्षात्कार में नहीं पहुंचे। ऐसे में महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की विभाग और गर्भवतियों की उम्मीदों को झटका लगा है।
कोट
एनएचएम के तहत महिला अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती हुई है। इससे महिला मरीजों को काफी राहत मिलेगी। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के प्रयास भी किए जा रहे हैं। - डॉ. जेएस नबियाल, सीएमओ, पिथौरागढ़।
बनबसा अस्पताल में पुरुष और महिला डाॅक्टर की तैनाती की मांग
बनबसा (चंपावत)। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने बनबसा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण करने और नियमित पुरुष और महिला चिकित्सक नियुक्त करने की मांग की है।उन्होंने इस संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है। रेनू ने कहा कि बनबसा के अस्पताल पर नगर पंचायत क्षेत्र के अलावा आठ ग्रामसभाओं की करीब 30 हजार की आबादी इलाज कराने के लिए निर्भर है लेकिन महिला चिकित्सक की कमी से महिला रोगी अस्पताल जाने में हिचकतीं हैं। बनबसा अस्पताल के उच्चीकरण से स्थानीय ग्रामपंचायत फागपुर, भजनुपर, चंदनी, बमनपुरी, पचपकरिया, बनबसा, गुदमी और देवीपुरा के अलावा नेपाल से आने वाले मरीज भी यहां स्वास्थ्य लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने बनबसा अस्पताल में एक पुरुष, एक महिला डाॅक्टर के अलावा पुरुष के साथ ही एक महिला फार्मासिस्ट भी तैनात करने की मांग की है। संवाद