फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women will learn how to make woolen clothes in handloom

हथकरघा में ऊनी कपड़े बनाना सीखेंगी महिलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Women will learn how to make woolen clothes in handloom
हथकरघा प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हंस हैंडलूम के कार्यकारी अधिकारी राजेश जैन। - फोटो : PITHORAGARH
थल( पिथौरागढ़)। विलुप्त हो रहे हथकरघा को पुनर्जीवित करने के लिए मुनस्यारी हाउस जनजातीय महिला समूह की पहल पर हंस फाउंडेशन ने इसे फिर से चलन में लाने का बीड़ा उठाया है। इसके तहत हथकरघा बुनाई का व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण उद्योग केंद्र अल्मोड़ा और हिमाद्रि हंस हेंडलूम के माध्यम से शुरू किया गया। इसमें मुनस्यारी के जलथ गांव की जय मां काली स्वयं सहायता समूह, पंचाचूली महिला समूह, कृष्णा स्वयं सहायता समूह की 20 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का उद्घाटन हंस हैंडलूम के कार्यकारी अधिकारी राजेश जैन ने किया। उन्होंने कहा इस प्रशिक्षण से जहां महिलाएं स्वरोजगार के साथ आत्मनिर्भर होंगी वहीं विलुप्त हो रही हथकरघा बुनाई को नया बाजार मिलेगा। छह माह के प्रशिक्षण के दौरान ये महिलाएं परंपरागत हथकरघा पर मफलर, स्टाल, शाल, पशमीना, अंगोरा शाल बनाना सीखेंगी। मुनस्यारी हाउस जनजातीय महिला समूह के प्रभारी नवीन सिंह ने बताया कि हथकरघा से लोगों में परंपरागत हथकरघा को नया जीवन मिलेगा। प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर जलथ गांव के पारंगत बुनकर गोकर्ण लस्पाल हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed