फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women took to the streets with sickles and sticks to protest against the liquor shop

Pithoragarh News: शराब की दुकान के विरोध में दरांती-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं

Tue, 01 Apr 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 01 Apr 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Women took to the streets with sickles and sticks to protest against the liquor shop
शराब की दुकान के विरोध में गंगोलीहाट के दूनी में हाथों में डंडे और दराती लेकर प्रदर्शन करतीं मह
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट के दूनी क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाएं सड़क पर उतर आईं। महिलाओं ने हाथों में डंडे और दरांती लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं शराब की दुकान खाेलने वाले दो में से एक दुकानदार की दुकान का घेराव कर जोरदार नारेबाजी भी की। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि कस्बे में शराब की दुकान खोली गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र में काफी समय से शराब की दुकान खोलने का विरोध चल रहा है। मंगलवार को विरोध के बीच जब महिलाओं को दो स्थानीय लोगों के शराब की दुकान खोलने के पक्ष में होने की सूचना मिली तो उनमें आक्रोश फैल गया। महिलाएं हाथों में डंडे और दरांती लेकर घरों से निकल आईं और जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि लंबे आंदोलन के बाद 2006 में क्षेत्र से देसी शराब की दुकान को क्षेत्र से हटाया गया था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि आबकारी विभाग और जिला प्रशासन फिर से अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने की तैयारी कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूरन सिंह, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रदीप गिरी, उमेद सिंह, मधुली देवी, शांति देवी, सीता देवी, आशा देवी, राजन सिंह, हयात सिंह, सरिता देवी, देव सिंह, सीमा देवी, हीरा देवी आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed