{"_id":"59207da64f1c1bb315f2319c","slug":"women-s-exhibition-in-protest-against-liquor-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 20 May 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की एक शराब की दुकान को हाइवे से हटाकर महात्मा गांधी मार्ग पर खोलने के विरोध में शनिवार को महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कहा कि जिस स्थान पर शराब की दुकान खोली गई है, वहां से स्कूल का मार्ग, गैस वितरण केंद्र, डेयरी, नगरपालिका, मुख्य बाजार आदि हैं। इस स्थान से दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे स्थान पर शराब की दुकान खुलने से माहौल खराब होगा और आपराधिक घटनाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में महिलाओं ने कहा कि यदि शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। महिलाओं का कहना है कि किसी इलाके में जबर्दस्ती शराब की दुकान खोलना गलत है और नागरिक अधिकारों के खिलाफ है। बता दें कि प्रशासन बंद पड़ी शराब की दुकानों को खोलने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। कई स्थानों पर प्रशासन ने जनविरोध की अनदेखी की है।
विज्ञापन
महिलाओं ने कहा कि शराब की दुकान खोलने से पहले उस मोहल्ले के लोगों की राय ली जानी चाहिए थी। प्रदर्शन में बीना जोशी, पद्मा बिष्ट, चंद्रा नेगी, भागीरथी गड़कोटी, सविता गड़कोटी, जानकी देवी, शोभा बिष्ट, जानकी पंत, सुमन मेहता आदि शामिल थीं। प्रशासन ने शराब की दुकान शिफ्ट करने के लिए कोई आश्वासन नहीं दिया है।
विज्ञापन