फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women protest against mining

खनन के खिलाफ महिलाओं का धरना

Tue, 22 Dec 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Tue, 22 Dec 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
Women protest against mining

राईआगर के निकट राईगड़सारी गांव की महिलाओं ने खनन के खिलाफ धरना दिया। एलान किया है कि वह इस स्थान पर किसी भी दशा खनन नहीं होने दिया जाएगा। महिलाओं ने गांव में खड़िया खनन के लिए पहुंचाई गई पोकलैंड मशीन को तत्काल वापस करने की मांग की है।

विज्ञापन

12 दिसंबर को राईगड़सारी गांव में हरियाणा के खनन व्यवसायी मनीष यादव ने ग्रामीणों को धमकाने के इरादे से अपने गुर्गे पहुंचा दिए थे। प्रशासन और पुलिस के हस्तक्षेप और ग्रामीणों के विरोध के चलते सभी 68 लोग गिरफ्तार कर लिए गए। तब से ग्रामीणों ने तय किया है कि अब किसी भी दशा में खनन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पूरन राम ने कहा कि गांव की शांति व्यवस्था में किसी प्रकार का खलल सहन नहीं किया जाएगा। साथ ही गांव में खनन नहीं होने दिया जाएगा। यदि खनन होता है तो गांव में पानी के स्रोत सूख जाएंगे और पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि खनन के लिए लाई गई पोकलैंड मशीन तत्काल वापस की जाए। धरने पर पूर्व प्रधान विक्रम ततराड़ी, चंद्रशेखर ततराड़ी, मुन्नी देवी, भागीरथी देवी, दुर्गा देवी, शोभा देवी समेत तमाम लोग बैठे। बताया गया है कि राईगड़सारी गांव में अब खननकर्ताओं की आवाजाही बंद हो गई है लेकिन लोग इस आशंका में हैं कि कहीं फिर से खननकर्ता न धमक जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed