फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women performed with empty utensils

महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Women performed with empty utensils
मुनस्यारी जल संस्थान कार्यालय में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के थाना बैंड की महिलाओं ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए जल संस्थान कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो माह से क्षेत्रवासी पेयजल की समस्या से परेशान हैं और विभाग आंख मूंद कर सोया है।
विज्ञापन

बुधवार को नंदा देवी मेहरा के नेतृत्व में क्षेत्र की महिलाएं खाली बर्तन लेकर जल संस्थान कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों पर पेयजल समस्या की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि पिछले दो माह से थाना बैंड क्षेत्र में पानी नहीं आ रहा है। कई बार विभाग के अधिकारियों को समस्या बताने के बाद भी कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं। नंदा ने कहा पेयजल आपूर्ति के लिए उन्हें एक किमी से अधिक की पैदल यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

महिलाओं ने क्षेत्र के जेई को हटाने की मांग की है। उन्होंने जेई पर कुछ चुनिंदा ठेकेदारों के साथ मिलीभगत कर लाइनों की मरम्मत एवं निर्माण में लीपापोती करने का आरोप लगाया। कहा कि इस वजह से क्षेत्र की पाइप लाइनें ठीक नहीं होने के कारण पेयजल किल्लत बढ़ने लगी है। कहा अगर जल्द पानी की समस्या को दूर नहीं किया गया तो जल संस्थान कार्यालय में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल जीवन मिशन का कार्य गतिमान है। जल स्रोतों में पानी बेहद कम हो गया है। इसके चलते पानी की पूर्ति पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पा रही है। जल जीवन मिशन के कार्य पूर्ण होने पर पेयजल आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
-गजेंद्र मनोला, अवर अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed