फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women performed with empty utensils

महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया

Sun, 07 Jan 2018 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 07 Jan 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
Women performed with empty utensils
पेयजल संकट के खिलाफ खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन करते लुंठ्यूड़ा के लोग - फोटो : अमर उजाला

शहर के लुंठ्यूड़ा वार्ड में पानी नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पेयजल व्यवस्था में सुधार न होने पर जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


एनएसयूआई के जिला महासचिव राहुल लुंठी के नेतृत्व में महिलाओं ने प्रदर्शन कर पानी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि लुंठ्यूड़ा वार्ड कई दिनोें से पानी के संकट से जूझ रहा है। लोगों को कई दिनों तक पानी नहीं दिया जा रहा है। लोग जलधारों से पानी की पूर्ति कर रहे हैं। पानी के इंतजाम के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। लोग अपने काम पर समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत में महिलाएं हैं। उनका अधिकांश समय पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करने में गुजर रहा है। कई बार मामला जल संस्थान के अधिकारियों के सामने उठाया जा चुका है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


महिलाओं ने कहा कि यदि जल्द पेयजल व्यवस्था सुचारु नहीं की जाती है तो जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी कर दी जाएगी। प्रदर्शन में चंदा लुंठी, भुवनेश्वरी लुंठी, रेखा लुंठी, अनीता लुंठी, आशा लुंठी, सरस्वती लुंठी, लक्ष्मी लुंठी, मंजू लुंठी आदि महिलाएं शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed