फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   women of pukhroda protested

पुखरोड़ा ग्राम पंचायत की महिलाओं ने प्रदर्शन किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
women of pukhroda protested
स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। मां बचाओ शिशु बचाओ अभियान के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर पुखरोड़ा ग्राम पंचायत की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि सीमांत जिले की चिकित्सा सुविधाआें में सुधार को लेकर कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता राधिका देवी ने कहा कि सीमांत की चिकित्सा व्यवस्था बेहद खराब है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अभाव में अधिकांश अस्पताल केवल रेफरल सेंटर बने हैं। महिला स्वास्थ्य की सुविधाएं नगण्य हैं। महिलाओं को प्रसव के लिए भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जाता है। महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए रेडियोलॉजिस्ट नहीं है।
विज्ञापन

पैथोलॉजी लैब नहीं होने से महिलाओं की जांचें प्राइवेट लैबों में हो रही हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान खाली दिखावा है। बदहाल सुविधाओं के कारण कई महिलाओं की मौत हो चुकी है। सरकार को शीघ्र चिकित्सकीय व्यवस्थाओं में सुधार करना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में रेवती देवी, कमला देवी, राधिका, गोदावरी देवी, भागीरथी देवी, गोविंदी देवी, गीता देवी, चंद्रकला देवी, देवकी देवी, ममता, निर्मला आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed