फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women in Gurna are furious over the shifting of Anganwadi centre from the school.

Pithoragarh News: गुरना में स्कूल से आंगनबाड़ी केंद्र शिफ्ट करने पर भड़कीं महिलाएं

Thu, 06 Nov 2025 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 06 Nov 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Women in Gurna are furious over the shifting of Anganwadi centre from the school.
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करतीं गुरना की महिलाएं। संवाद
पिथौरागढ़। गुरना में स्कूल से आंगनबाड़ी केंद्र शिफ्ट करने पर भड़कीं क्षेत्र की महिलाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन पंचायत भवन में करना चाह रहे हैं। पशु चिकित्सालय के पास पंचायत भवन में बच्चों को भेजने से बीमारी का खतरा है। कहा कि वे अपने बच्चों को पंचायत भवन में नहीं भेजेंगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गुरना की महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंची और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन प्राथमिक विद्यालय में किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कक्ष में पर्याप्त रोशनी, शौचालय, पानी सहित अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। वर्ष 2015 में सुविधाओं के अभाव में केंद्र को पंचायत भवन से स्कूल में शिफ्ट किया गया। अब कुछ लोग इसे फिर से पंचायत भवन में शिफ्ट करने का दबाव बना रहे हैं जो गलत है। आरोप लगाया कि इसके पीछे तथाकथित लोगों का निजी स्वार्थ है।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि पंचायत भवन पशु चिकित्सालय और सड़क से नजदीक है। पशु चिकित्सालय में बीमार जानवरों को इलाज के लिए लाया जाता है। ऐसे में पशु चिकित्सालय और सड़क के नजदीक आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन से बच्चों में बीमारी का खतरा है। वहीं सड़क नजदीक होने से दुर्घटना की आशंका भी है। उन्होंने डीएम को भी ज्ञापन देकर इस पर उचित निर्णय लेने की मांग की। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जबरन आंगनबाड़ी केंद्र को शिफ्ट किया गया तो वे आंदोलन करेंगीं और अपने बच्चों को यहां नहीं भेजेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में उर्मिला देवी, गोविंदी भट्ट, भावना जोशी, ज्योति, ममता, निर्मला मेहता, दीपा जोशी, बबीता देवी, राखी देवी, हेमा देवी, संगीता लोहिया, सुमन, कविता देवी सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed