फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women Congress blow the effigy of central government

महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Sat, 04 Nov 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 04 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Women Congress blow the effigy of central government
महंगाई के विरोध में पिथौरागढ़ में पुतला दहन करते महिला कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने महंगाई और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार को कोसा।

विज्ञापन


पालिका तिराहे पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने महंगाई के जमकर विरोध किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आर्या ने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 100 दिन में महंगाई पर अंकुश लगाने का वादा भाजपा ने किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद महंगाई को कम करने के लिए कोई कदम केंद्र सरकार ने नहीं उठाए।
विज्ञापन


महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष पद्मा बिष्ट, डीडीहाट महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट ने कहा कि दीपावली के बाद हमेशा सब्जियों के दाम गिरते रहे हैं, लेकिन इस बार दीपावली के बाद सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। प्याज, टमाटर 60 रुपया किलो बिक रहा है। पुतला दहन में उत्तराखंड सह प्रभारी खष्टी बिष्ट, कांग्रेस नेत्री रेवती जोशी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रहीशा बानो आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार दे रही जनता को धोखा : पांडे
रसोईगैस की बढ़ती कीमतों में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे ने केंद्र सरकार पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। कहा कि जनता से अच्छे दिनों की बात कह कर सत्ता में आई भाजपा सरकार लगातार महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है। कहा कि यूपीए सरकार के समय सिलेंडर की कीमत चार सौ रुपये थी, लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद से सिलेंडर की कीमतों में दोगुनी वृद्धि हो गई है। सरकार बनने के बाद से पेट्रोल, डीजल, तेल, सब्जी और राशन आदि की कीमतें भी बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह फेल साबित हुई है।


11 को बाजपुर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी 
जिले के दौरे पर पहुंचीं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने बताया कि 11 नवंबर को बाजपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी, जबकि 12 नवंबर को अल्मोड़ा में होने वाले महिला सम्मेलन में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव शिरकत करेंगी। राष्ट्रीय सचिव अनुपमा रावत, उत्तराखंड प्रभारी सुनीता रावत, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, करन मेहरा, हरीश धामी, पूर्व विधायक मयूख महर, मनोज तिवारी, ललित फर्स्वाण, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती और तमाम कांग्रेसी दिग्गज मौजूद रहेंगे। यहां पहुंचने पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed