{"_id":"6889041c2b0d8be38807da09","slug":"women-came-out-ahead-of-men-in-the-second-phase-of-elections-also-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-130805-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दूसरे चरण के चुनाव में भी महिलाएं निकलीं पुरुषों से आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दूसरे चरण के चुनाव में भी महिलाएं निकलीं पुरुषों से आगे
Tue, 29 Jul 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में हुए दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में भी महिलाओं ने मतदान में पुरुषों को पछाड़ा। चारों विकासखंडों में 54,010 पुरुषों ने 65,732 महिलाओं ने मतदान किया।
जिले में बिण, मूनाकोट, गंगोलीहाट और बेड़ीनाग में दूसरे चरण में मतदान हुआ। सभी विकासखंडों में पंजीकृत 1,84,416 के सापेक्ष 1,19,742 मतदाताओं ने गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान किया। निर्वाचन आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक पहले चरण के चुनाव की तरह पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाता मतदान में आगे रहीं।
मूनाकोट ब्लॉक में 19,782 महिला, 19,778 पुरुष, गंगोलीहाट में 28,291 महिला, 30,703 पुरुष, बेड़ीनाग में 19,065 महिला, 19,919 पुरुष, बिण में 23,453 महिला जबकि 23,425 पुरुष मतदाता हैं। सभी विकासखंडों में 54,010 पुरुष और 65,732 महिला मतदाता वोट देने के लिए बूथ पर पहुंचे। आंकड़ों से साफ है कि महिलाओं ने पुरुषों की अपेक्षा जागरूकता दिखाते हुए मतदाता जागरूकता अभियान को सार्थक करने में अपनी भागीदारी निभाई है।
विज्ञापन
--
जिले के चारों विकासखंडों में मतदाता और मतदान
विकासखंड कुल मतदाता मतदान (महिला) मतदान (पुरुष)
मूनाकोट 39,560 15,005 12,292
गंगोलीहाट 58,994 19,329 15,758
बेड़ीनाग 38,984 13,158 10,678
बिण 46,878 18,240 15,282