फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Woman washing clothes buried under rubble, search continues

कपड़े धो रही महिला मलबे में दबी, खोजबीन जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Woman washing clothes buried under rubble, search continues
बलुवाकोट के जोशीगांव में भूस्खलन के बाद मलबे में लापता महिला की खोजबीन करते एसडीआरएफ के जवान और ग - फोटो : PITHORAGARH
बलुवाकोट (पिथौरागढ़)। जोशी गांव में पशुपति देवी (30) पत्नी हरीश भट्ट अपने घर के पास धारे में कपड़े धो रही थी। इसी दौरान पहाड़ी से हुए भूस्खलन के नीचे दब गई। सूचना के बाद प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया। पहाड़ी से जबरदस्त भूस्खलन होने के बाद क्षेत्र में डर का माहौल है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पशुपति देवी के मलबे के नीचे दबने की जानकारी स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी। तहसीलदार अबरार अहमद ने बताया कि लोनिवि की जेसीबी से लापता महिला की तलाश जारी है। एसडीआरएफ की टीम भी महिला की तलाश में जुटी है। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए अति संवेदनशील दो परिवारों को अन्य घरों में शिफ्ट कर दिया है। थानाध्यक्ष बलुवाकोट तारा सिंह राणा, एसडीआरएफ टीम कमांडर हेड कांस्टेबल राजेंद्र मेहरा, कांस्टेबल खीम सिंह, मनोज टोलिया, संतोष, कुबेर, शेखर नगरकोटी महिला की खोजबीन में लगे हैं। जिला पंचायत सदस्य जीवन ठाकुर और प्रधान पूरन ग्वाल समेत कई स्थानीय लोग राहत कार्य में मदद कर रहे हैं। पहाड़ी से भूस्खलन के कारण भारी मात्रा में मलबा घरों और खेतों के आसपास जमा हो गया है। बलुवाकोट के सामाजिक कार्यकर्ता चंचल सिंह ऐरी ने प्रशासन से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed