फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Woman dies after being hit by boulder while extinguishing forest fire

जंगल की आग बुझाने के दौरान बोल्डर की चपेट में आने से महिला की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by boulder while extinguishing forest fire
खिमली देवी(फाइल) - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। व्यास घाटी के माइग्रेशन गांव गर्ब्यांग के छिंदू तोक के जंगल में लगी आग को बुझाने के दौरान एक महिला पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय बूंदी गांव में महिला ने दम तोड़ दिया। हालांकि, जिला प्रशासन ने महिला को हायर सेंटर पहुंचाने के लिए हेली सेवा की व्यवस्था कर ली थी।
विज्ञापन

शनिवार को गर्ब्यांग गांव के छंदू तोक निवासी खिमली देवी (65) पत्नी स्व. दली सिंह छंदू तोक के जंगल में आग बुझा रही थी। अचानक पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उन्हें छियालेख पहुंचाया। यहां आईटीबीपी और एसएसबी ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें धारचूला भेजा। जिला प्रशासन ने हादसे की सूचना मिलते ही महिला को हेली से हायर सेंटर पहुंचाने की तैयारी कर ली थी, लेकिन महिला ने बूंदी गांव में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

डीएम पिथौरागढ़ डॉ. आशीष चौहान ने घटना को हृदय विदारक बताया। गर्ब्यांग निवासी कृष्णा गर्ब्याल ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वन रेंजर सुनील कुमार ने बताया कि जंगल में लगी आग बुझाने के लिए टीम मौके पर भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed