फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Woman died after falling from cliff

घास काटते समय पहाड़ से गिरकर महिला की मौत

Mon, 02 May 2016 10:08 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 02 May 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन

 घास काटते समय पहाड़ से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक छा गया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तेजम निवासी लवराज सिंह की 25 वर्षीय पत्नी द्रौपदी देवी सोमवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे एक चट्टान पर चढ़कर चारे के लिए हरी पत्तियां काट रही थी, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 30 मीटर नीचे डामर वाली सड़क पर गिर गई।

विज्ञापन


द्रौपदी के सिर पर गंभीर चोट आ गई। परिजन उसे तत्काल थल अस्पताल लाए। डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जब तक जिला अस्पताल ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जा रही थी तब तक द्रौपदी ने दम तोड़ दिया। प्रधान लक्ष्मण सिंह महर ने बताया कि गरीब परिवार के साथ यह हादसा हुआ है। उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक मदद देने की मांग की है। लवराज सिंह प्राइवेट वाहन का चालक है। उनकी कोई संतान नहीं ऊहै।
विज्ञापन


मिट्टी की खान में दबकर महिला मरी
 नेपाल के बैतड़ी जिला अंतर्गत महाकाली ग्राम विकास समिति के वार्ड संख्या तीन निवासी सीता तिरुवा (30) की सोमवार की सुबह मिट्टी की खान में दबकर मौत हो गई। बैतड़ी के पुलिस अधीक्षक मोहन प्रसाद पोखरेल ने बताया कि सीता तिरुवा के साथ दो महिलाएं गांव से करीब एक किलोमीटर दूर घर की लिपाई के लिए लालमिट्टी लाने गई थी। सीता देवी खान में घुसकर मिट्टी निकाल रही थी जबकि साथी महिलाएं मिट्टी को एकत्र कर रही थी। उसी दौरान खान धंस गई। महिलाओं ने गांव के अन्य लोगों को मौके पर बुलाया। खान की खुदाई करने के बाद महिला का शव बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed