{"_id":"6edd0c9f6b45e443793e01d7f95872e8","slug":"woman-attacked-by-bear-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर किया भालू ने हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पर किया भालू ने हमला
ब्यूरो /अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
Updated Wed, 18 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगला गांव में खेत में काम कर रही एक महिला पर खूंखार भालू ने हमला कर दिया। महिला ने भी हिम्मत नहीं हारी और भालू पर दरांती से हमला कर कर दिया। करीब दस मिनट तक वह भालू से मुकाबला करती रही। उसने तब तक भालू पर दरांती से हमला किया, जब तक भालू भाग नहीं गया।
विज्ञापन
साथ ही महिला जोर-जोर से हल्ला भी करती रही। महिला का शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पांगला गांव के धन सिंह बिष्ट की पत्नी नंदा देवी (51) मंगलवार सुबह खेत में काम कर रही थी।
विज्ञापन
तभी जंगल की ओर से भालुओं का झुंड उनके पास आ गया। झुंड में शामिल अन्य भालू तो सीधे गधेरे की ओर निकल गए, लेकिन एक खूंखार भालू ने नंदा देवी पर हमला कर दिया। नंदा ने साहस का परिचय देकर कुछ देर तक भालू का मुकाबला किया।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता जनक सिंह, प्रधान देवीदत्त उपाध्याय और व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने इसकी जानकारी एसडीएम और वन विभाग के अधिकारियों को दी और गरीब परिवार की इस महिला को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की। नंदा के हाथ, नाक और जांघों में गंभीर घाव हो गए हैं। गांव में भालुओं का झुंड आने से दहशत का माहौल है।