फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   With the opening of new tehsils no benefit to the public

नई तहसीलों के खुलने से जनता को कोई लाभ नहीं

Fri, 27 Jan 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 27 Jan 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
With the opening of new tehsils no benefit to the public
गणाईगंगोली का तहसील कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

शासन ने पिछले दो वर्ष के भीतर जिले में जितनी भी नई तहसीलों का गठन किया, उनसे अब तक आम लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पाया है। तहसील कार्यालय के नाम पर सिर्फ बोर्ड टांगे गए हैं। कार्यालयों में न तो स्टाफ है और न अधिकारी ही नियुक्त हो पाए हैं। नई तहसीलों के गठन से लोगों की समस्या दोगुना बढ़ गई है। उनको अब भी पुरानी तहसीलों पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है।

विज्ञापन


शासन ने जिले के गणाईगंगोली, बंगापानी, कनालीछीना, देवलथल, थल, तेजम में नए तहसील कार्यालय खोले हैं। इन तहसीलों का संचालन पुरानी तहसीलों के स्टाफ के माध्यम से ही कराना पड़ रहा है। तहसीलदार के पद रिक्त होने के कारण इन तहसीलों में या तो नायब तहसीलदार बैठाए गए हैं या फिर रजिस्ट्रार कानूनगो के हवाले यह तहसील की गई हैं। लोगों को जमीन संबंधी कागजात बनाने, प्रमाणपत्र बनाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सरकार ने ठीक चुनाव से पहले लोगों को खुश करने के लिए तहसील तो खोल दी, लेकिन उनमें न्यूनतम ढांचागत सुविधाएं जुटाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


आज भी गणाईगंगोली के लोगों को तहसील संबंधी मुख्य कामों के लिए गंगोलीहाट, कनालीछीना, देवलथल और थल के लोगों को डीडीहाट जाना पड़ता है। बंगापानी तहसील से जोड़े गए कुछ गांवों के लोगों को धारचूला और कुछ को मुनस्यारी जाकर काम कराने पड़ते हैं। नई तहसीलों में ऑनलाइन प्रमाणपत्र बनाने में भी दिक्कत आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी तहसीलों में तहसीलदार नहीं
जिले की पुरानी तहसीलों का कामकाज नायब तहसीलदारों के सहारे चलाना पड़ रहा है। पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट तहसील को छोड़कर अन्य कहीं पर भी तहसीलदार तैनात नहीं हैं। डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, बेड़ीनाग में तहसीलदार का काम नायब तहसीलदारों से चलाना पड़ रहा है। तहसीलदारों के ट्रांसफर और रिटायरमेंट होने के बाद नई तैनाती नहीं हो पाई है।


नए विकासखंड वर्षों से नहीं खुले
जिले में नए विकासखंडों की मांग लंबे समय से उठ रही है। विकासखंड खोलने की मंजूरी केंद्र सरकार देती है। राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार को सिर्फ प्रस्ताव भेजे जाते हैं। 1960 में जिला गठन के समय जितने भी ब्लॉक थे, उसके बाद एक भी नया ब्लॉक यहां नहीं खुल पाया है, जबकि लोग ब्लॉक को विकास के लिए ज्यादा जरूरी मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed