फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   With the melting of snow, Chinese soldiers again increased patrolling on the Indian border

बर्फ पिघलने के साथ ही चीन सैनिकों फिर बढ़ाई भारतीय सीमा पर गश्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
With the melting of snow, Chinese soldiers again increased patrolling on the Indian border
पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फ पिघलने के साथ ही चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा पर गश्त बढ़ा दी है। सर्दी में निचले क्षेत्रों में स्थित कैंपों में लौटे सैनिक बर्फ कम होने के बाद धीरे-धीरे फिर से ऊपरी इलाकों की ओर बढ़ने लगे हैं। सीमा पर तैनात भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी चीन की हर गतिविधि पर पैनी नगर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

लद्दाख में सीमा विवाद और भारत के लिपूलेख तक सड़क पहुंचाने के बाद से चीन बौखलाया हुआ है। उसने भारतीय सीमा से सटे क्षेत्रों में पहले की तुलना में ज्यादा सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं। पिछले वर्ष नवंबर तक चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा के बेहद करीब तक गश्त करने की सूचनाएं आती रहीं। नवंबर के बाद भारी बर्फबारी होने से चीनी सैनिक ठंड बर्दाश्त नहीं कर पाए थे और उन्हें उच्च हिमालयी क्षेत्रों से निचले क्षेत्रों की ओर लौटना पड़ा था। सूत्रों के अनुसार अब वह बर्फ के पिघलने और मौसम के सामान्य होने के बाद फिर से चीनी सैनिक ऊपरी क्षेत्रों की ओर बढ़ने लगे हैं। चीनी सैनिकों की हलचल बढ़ते देख भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी चौकस हो गई हैं। भारतीय सेना और अर्द्ध सैनिक बल ड्रेगन की हरकतों के बाद से सीमा पर पूरी नजर बनाए हुए है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के जवान भी चीन सीमा पर लगातार गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

नेपाल ने भी बढ़ाई सीमा पर चौकसी
पिथौरागढ़। कालापानी विवाद के बाद नेपाल ने भी सीमा पर सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं। नेपाल भारतीय सीमा से सटे क्षेत्रों में बीओपी स्थापित करने का काम कर रहा है। इसके अलावा सीमा के गांवों के लिए जाने वाले पैदल रास्तों को ठीक करने का काम कर रहा है। दार्चूला से तिंकर के लिए बन रही सड़क निर्माण में भी तेजी देखी गई है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed