फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Winners of Amrit Mahotsava Merathan in Pithauragarh

भावेश और माया ने जीती अमृत महोत्सव मैराथन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Winners of Amrit Mahotsava Merathan in Pithauragarh
पिथौरागढ़ स्टेडियम में आयोजित अमृत महोत्सव मैराथन में विजेता खिलाड़ी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। खेल विभाग की ओर से शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें भावेश भट्ट और माया कुमारी प्रथम रहे। मुख्य अतिथि विधायक चंद्रा पंत ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सीडीओ अनुराधा पाल, अर्जुन अवार्डी सुरेंद्र सिंह वल्दिया ने हरी झंडी दिखाकर पुरुष और महिला ओपन वर्ग की मैराथन का शुभारंभ किया।
पुरुष ओपन वर्ग की सात किमी मैराथन में भावेश प्रथम, नितिन थापा द्वितीय, राहुल कोरंगा तृतीय, पवन कुमार चौथे, महेंद्र सिंह पांचवें, पीयूष पाटनी छठे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महिला ओपन वर्ग की 3.5 किमी मैराथन में माया प्रथम, कविता रावत द्वितीय, सपना तृतीय, कंचना रावत चौथे, सिया बोरा पांचवें, मनीषा भंडारी छठे स्थान पर रहीं।
पुरुष ओपन वर्ग की मैराथन स्टेडियम से विजडम तिराहा, कुमौड़, जाखनी बैंड, बाखली बरातघर, सिल्थाम, घंटाकरण, थाना कोतवाली, अपटेक तिराहे, लिंक रोड होकर स्टेडियम में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ओपन वर्ग की मैराथन स्टेडियम से चंद चौराहा, टकाना चौराहा, कलक्ट्रेट रोड होकर स्टेडियम तक हुई। मैराथन में उपक्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, सतीश कुमार, सुनीता मेहता, लीलावती जोशी, भुवन उप्रेती, प्रकाश जंग थापा, पुष्कर सिंह रावत, निखिल महर, प्रेम टम्टा, हर्ष भंडारी निर्णायक रहे।
विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी ने आभार जताया। जुगल किशोर पांडे ने संचालन किया। मैराथन में 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कैप्टन देवी चंद, अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी ललित मोहन जोशी, ललित उपाध्याय, संजय गुप्ता, मनोज सौन, उषा उप्रेती, नीलम भंडारी, जगत सिंह महरा, गौरव चंद्र जोशी आदि रहे।

प्रांतीय टीम में स्थान पाने वाले विजेताओं को सम्मानित किया
पिथौरागढ़। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में 1500, 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक पाने वाली माया कुमारी और 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर रिया राणा को सम्मानित किया गया।

पिथौरागढ़ स्टेडियम में दौड़ लगाते खिलाड़ी।

पिथौरागढ़ स्टेडियम में दौड़ लगाते खिलाड़ी।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed