फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Wine Seazed in Berhinag

बेड़ीनाग थाना पुलिस ने सेराघाट में पकड़ी 20 लाख मूल्य की अवैध शराब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Wine Seazed in Berhinag
बेड़ीनाग थाने में बरामद की गई अवैध शराब की पेटियां। - फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पुलिस ने 327 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। शराब ढुलान में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

बेड़ीनाग थाना पुलिस की टीम बृहस्पतिवार रात एक बजे सेराघाट बैरियर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी अल्मोड़ा की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रोककर चेक किया गया तो उस ट्रक में 327 पेटी अंग्रेजी शराब मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने थाना दन्या अल्मोड़ा निवासी ट्रक चालक गोविंद कांडपाल से शराब परिवहन के अभिलेख दिखाने को कहा लेकिन वह नहीं दिखा सका।
इसलिए चालक गोविंद को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध बेड़ीनाग थाने में धारा 51बी आपदा प्रबंधन अधिनियम, 188 आईपीसी एवं 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब बरामद करने वाली टीम में एसओ सुशील जोशी, एसआई मनोज धौनी, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, संजीव यादव, प्रमोद कुमार, संतोष डोभाल, होमगार्ड अशोक एवं होमगार्ड गोधन शामिल रहे। इस टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए एसपी सुखबीर सिंह ने एसओ सहित सभी पुलिस कर्मियों को 2600 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed