फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Will not take drugs

खुद भी नशा नहीं करेंगे औरों को भी जागरूक करेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Will not take drugs
पिथौरागढ़ के बजेटी कन्या हाई स्कूल में अपराजिता के तहत बच्चों को शपथ दिलाते डॉ पीताम्बर अवस्थी। ? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजेटी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बच्चों को जीवन में नशा न करने और दूसरों को भी नशापान न करने को लेकर जागरूक करने को कहा। साथ ही बच्चों और शिक्षिकाओं को महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में शिक्षाविद और नशा मुक्ति को लेकर लंबे समय से अभियान चला रहे डा.पीतांबर अवस्थी ने बच्चों को नशापान की बुराइयों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नशा मनुष्य को शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से नुकसान पहुंचाता है। नशापान के कारण तमाम तरह के अपराध भी होते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। जब भावी पीढ़ी स्वस्थ होगी तभी देश हर क्षेत्र में उन्नति करेगा। उन्होंने बच्चों से जीवन में स्वयं भी नशापान न करने और दूसरों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने को कहा। कार्यक्रम में बच्चों को मोबाइल फोन का अधिक उपयोग न कर पढ़ाई को महत्व देने और जीवन में अनुशासन का ध्यान रखने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका सरस्वती भट्ट, मनोज कुमार पांडेय, कमलेश डोबाल, गीता भंडारी, ज्योत्सना वर्मा, सोनी, कल्पना भट्ट, प्रीति ढेक, राधिका, रेनू खोलिया, रिषभ वर्मा, काम्या, अक्षत, मुस्कान, प्रियांशु राज, सार्थक, शीतल, अजय सिंह, शिवानी, सोनम, सानिया, प्रिया, तनिशा, सीनू, हर्षित, सरिता पंत, आरती, रंजीत, पूनम थापा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed