फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Will not spare until it breaks

जब तक तोड़ेगा नहीं तब तक छोड़ेगा नहीं

Fri, 10 May 2019 12:04 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 10 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Will not spare until it breaks
टनकपुर-तवाघाट एनएच पर गुड़ौली के पास सड़क से मलबा हटाती जेसीबी। - फोटो : AMAR UJALA
 टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में गुड़ौली के पास पहाड़ कटिंग का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस काम में लगे लोगों की प्रतिबद्धता को देखकर माझी दि माउंटेनमैन का संवाद ‘जब तक तोड़ेगा नही, तब तक छोड़ेगा नहीं’ आ रहा है। ग्रिफ की जीसीसी कंपनी का दावा है कि 12 मई तक तक सड़क को यातायात के लिए सुचारु कर दिया जाएगा। सौ मीटर लंबी और 70 मीटर ऊंची पहाड़ी को तोड़ने और सड़क से मलबा हटाने के लिए दो पोकलैंड, एक डोजर, दो जेसीबी के साथ 30 मजदूर मलबा हटाने में लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


गुड़ौली के पास पिछले लंबे समय से पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा था। पूर्व में किए गए ब्लास्टिंग से पहाड़ी पूरी तरह दरक गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर राजमार्ग में आठ से 12 मई तक यातायात रोका गया है, ताकि पूरी पहाड़ी की कटिंग की जा सके। यदि पहाड़ी की कटिंग नहीं की जाती तो बरसात में उक्त स्थल पर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता था। जीसीसी कंपनी के अवर अभियंता अशोक गुप्ता ने बताया कि पहाड़ी कटिंग का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। बताया कि पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर निकालने का कार्य किया जा रहा है। इसमें काफी खतरा भी बना हुआ है।  गुप्ता ने बताया कि 12 मई तक सड़क पर यातायात को सुचारु करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 
आवश्यक वस्तुओं की होने लगी किल्लत 
कनालीछीना। टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुड़ौली के पास यातायात बंद होने से गुड़ौली, बंदरलीमा, मलान, चरमा, हचीला आदि गांवों में आवश्यक वस्तुओं की किल्लत होने लगी है। इन गांवों के लोग छह से 10 किमी दूर पैदल कनालीछीना पहुंच जरूरी सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। इधर ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष केशर सिंह सामंत, मनोज सिंह सिरोला, मोहन सिंह, नवीन पुनेठा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप सड़क पर यातायात एक साथ बंद न कर रविवार छुट्टी के दिन बंद करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि सड़क बंद होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed