फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Will give 7.5 percent dividend per annum to the shareholders

अंशधारकों को देंगे प्रतिवर्ष 7.5 प्रतिशत लाभांश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Will give 7.5 percent dividend per annum to the shareholders
पिथौरागढ़ सहकारी बैंक में अतिथियों का स्वागत करते अध्यक्ष मनोज सामंत। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला सहकारी बैंक की 48वीं वार्षिक बैठक में वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बताया गया कि पिछले एक साल में सहकारी बैंक की आय 11405.93 लाख से बढ़कर 12042.05 लाख रुपये हो गई है जिसमें अंश पूंजी 1071.54 लाख रुपये से बढ़कर 1168.27 लाख पहुंच गई है। बैठक में पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के 173 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत वर्चुअली माध्यम से जुड़े। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अंशधारकों को प्रतिवर्ष 7.5 प्रतिशत लाभांश दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चंद्रा पंत और विशिष्ट अतिथि विधायक मयूख महर ने किया। सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि बैंक की निजी पूंजी 31 मार्च 2021 को 11405.93 रुपये थी जो 31 मार्च 2022 को बढ़कर 12042.05 लाख रुपये हो गई है जिसमें अंश पूंजी 1071.54 लाख रुपये से बढ़कर 1168.27 लाख पहुंच गई है। बैंक की कार्यशील पूंजी 120999.74 से बढ़कर 12174264 लाख रुपये हो गई है। बैंक का ऋण व्यवसाय 55465.72 लाख से बढ़कर 58732.19 लाख रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन

बताया कि पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के कृषक, बुनकर, नौकरीपेशा लोग, स्वरोजगार करने वालों और व्यवसायियों को बैंकिंग उत्पाद सुलभ कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस दौरान वर्ष 2021-22 के वास्तविक बजट 8953.31 लाख, आगामी वित्तीय वर्षों के लिए 10120 लाख और प्रस्तावित आय 11142 लाख के बजट का अनुमोदित किया गया। बैंक के सचिव महाप्रबंधक एलएन भट्ट ने वर्ष 2021-22 का वार्षिक संतुलन पत्र, लाभ-हानि खाता और प्रस्तावित लाभ वितरण बैठक में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वर्ष 2022-23 में बैंक का अधिकतम दायित्व 180630.75 लाख रुपये निश्चित किया गया। बैठक में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हयात सिंह माहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, बैंक उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रौतेला, विरेंद्र सिंह, धिरेंद्र सिंह, धर्म सिंह, जगदीश राम, उमेश महर, पूरन सिंह, उत्तम गिरी, देवेंद्र प्रताप, हयात चंद, जिला सहायक निबंधक सीएस पांगती, उप निबंधक मनोहर सिंह मर्तोलिया, उप महाप्रबंधक जीवन चंद्र पंत, अजय कुमार दुर्गापाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed