फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Will boycott elections if road construction work does not start

Pithoragarh News: सड़क का निर्माण कार्य शुरू न हुआ तो करेंगे चुनाव बहिष्कार

Mon, 26 Feb 2024 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 26 Feb 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Will boycott elections if road construction work does not start
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला के रांथी गांव के तोकों को यातायात सुविधा से जोड़ने की कवायद सात साल बीतने के बाद भी अधूरी है। इससे लोगों में नाराजगी है। क्षेत्र की जनता ने कहा है कि यदि जल्द सड़क का निर्माण शुरू नहीं किया गया तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में केशर सिंह धामी ने कहा है कि ग्राम पंचायत राथी के विभिन्न तोकों को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 22 किमी सड़क स्वीकृत है। वर्ष 2016 से निर्माण कार्य शुरू हुआ था। पहले इस सड़क का निर्माण कार्य पीएमजीएसवाई के अधीन था। निर्माण कार्य में देरी होने पर शासन ने कार्यदायी संस्था बदलकर एनपीसीसी कंपनी को दे दिया। वर्ष 2019 से काम कर रही कंपनी ने तीन किमी सड़क का निर्माण कार्य किया है।
विज्ञापन

जनवरी प्रथम सप्ताह से निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। इससे लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि सड़क का निर्माण कार्य तेजी से किया जाना चाहिए। यदि सड़क बनेगी तो 15 हजार से अधिक की आबादी को यातायात की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा है कि यदि सड़क निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed