{"_id":"587909a24f1c1b7c58baa481","slug":"wife-killer-husband-arrested-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का हत्यारा पति पुलिस की गिरफ्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी का हत्यारा पति पुलिस की गिरफ्त में
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट
Updated Fri, 13 Jan 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
हत्यारा गिरफ्त में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के बैतड़ी जिले में पत्नी की धारदार हथियार से हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस व्यक्ति ने पत्नी की हत्या के बाद मायके वालों को बताए बिना शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया था। बैतड़ी के पुलिस अधीक्षक ने घटना की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया है।
विज्ञापन
बैतड़ी पुलिस से मिली सूचना के अनुसार जिले के भैनाली गांव के वार्ड संख्या 5 निवासी देवेंद्र बहादुर शराब पीकर घर गया था। उसकी अपनी पत्नी देवकी कुंवर (23) के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि देवेंद्र ने गुस्से में आकर पत्नी पर सब्जी काटने वाली दरांती से प्रहार कर दिया। कुछ देर बाद नशा उतरने पर उसने गांव के लोगों को इस घटना को आत्महत्या बताकर चुपचाप अगले दिन दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
बैतड़ी के पुलिस अधीक्षक हेरंब शर्मा ने बताया कि घटना 9 दिसंबर 2016 की रात की है। मायके वालों को बिना बताए अंतिम संस्कार करने पर मृतका के पिता को शक हुआ तो पुलिस में रिपोर्ट लिखाई थी। साथ ही परिजनों ने पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शुक्रवार को पूरी छानबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन