फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Wi-Fi in ITBP Chauki

चीन सीमा में 11 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित आईटीबीपी की मिलम चौकी वाईफाई सेवा से जुड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Wi-Fi in ITBP Chauki
पिथौरागढ़। चीन सीमा पर समुद्र तल से 11 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित आईटीबीपी की अग्रिम चौकी मिलम वाईफाई सेवा से जुड़ गई है। वाईफाई सेवा शुरू होने से सीमा पर तैनात जवान इंटरनेट का इस्तेमाल कर अपने परिजनों को वीडियो कॉल भी कर पा रहे हैं। वाईफाई से जुड़ने के बाद आईटीबीपी के जवानों को सूचनाओं के आदान-प्रदान में सुविधा मिल पा रही है।
विज्ञापन

चीन सीमा पर तनाव बढ़ने के बाद भारत सरकार ने सीमांत की चौकियों तक आधुनिक सुविधाएं पहुंचाना शुरू कर दिया है। पहले यहां संचार सुविधा न होने से सीमा पर होने वाली गतिविधियों की जानकारी कैंप मुख्यालयों में उच्चाधिकारियों को पहुंचाने में दिक्कत होती थी। सर्दी के मौसम में जवान कई किमी पैदल चलकर सूचनाओं को अधिकारियों तक पहुंचाते थे। इसमें काफी समय लग जाता था। मिलम के वाईफाई से जुड़ने के बाद जवान सीमा पर होने वाली हर गतिविधि की जानकारी उच्चाधिकारियों तक तुरंत पहुंचा पा रहे हैं। सूचनाओं के आदान-प्रदान से सीमा पर सुरक्षातंत्र पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत हुआ है। सीमा पर रसद, खाद्य सामग्री की उपलब्धता पहले से अधिक जल्दी हो पा रही है।
विज्ञापन

अप्रैल-मई तक दुंग चौकी भी जुड़ जाएगी वाईफाई सेवा से
पिथौरागढ़। समुद्रतल से 13 हजार फुट की ऊंचाई स्थित आईटीबीपी की अग्रिम चौकी दुंग भी अप्रैल-मई तक वाईफाई से जुड़ जाएगी। बर्फबारी के कारण वाईफाई सेवा से चौकी को जोड़ने का काम ठप है। बर्फबारी कम होते ही दुंग चौकी में वाईफाई सेवा पहुंचाने का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरओ ने लास्पा कैंप को भी वाईफाई से जोड़ा
पिथौरागढ़। बीआरओ सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मुनस्यारी-मिलम सड़क बनवा रहा है। शीतकाल में बर्फबारी के बाद भी ग्रिफ के जवान सड़क निर्माण का कार्य कर रहे हैं। बीआरओ ने जवानों को आधुनिक सुविधाएं देकर कैंप को वाईफाई सेवा से जोड़ दिया है। इसका लाभ मजदूरों समेत ग्रिफ के 150 से अधिक जवानों और अधिकारियों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed