फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Whose head will be crowned, the public will decide today

Pithoragarh News: किसके सिर सजेगा ताज, जनता करेगी फैसला आज

Wed, 22 Jan 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 22 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Whose head will be crowned, the public will decide today
पिथौरागढ़। निकाय चुनाव के लिए आज मतदान होगा। सीमांत जिले में नगर निगम सहित छह निकायों में मेयर, पालिकाध्यक्ष के 36 और पार्षद, सभासद पद के लिए चुनावी मैदान में डटे 261 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो जाएगा। मतदान का समय नजदीक आते ही प्रत्याशियों की धड़कन भी तेज हो गई है। सभी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। जिले के छह निकायों में 61,421 मतदाता भी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए उत्सुक हैं। जनता किसके सिर पर जीत का ताज सजाएगी और किसे नकारेगी इसका अंतिम निर्णय 25 को होगा।
विज्ञापन

लोकतंत्र का महापर्व आज है। सीमांत जिले के छह निकायों में नगर की सरकार चुनने के लिए मतदान होगा। पिथौरागढ़ नगर निगम में पहला मेयर, मुनस्यारी नगर पंचायत में पहले अध्यक्ष के साथ ही डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, धारचूला पालिकाध्यक्ष चुनकर नगर की सरकार बनाने के लिए 61,241 मतदाता अपने वोट की ताकत दिखाएंगे।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर निगम में 53 जबकि अन्य पांच निकायों में सात-सात बूथों पर मतदान होगा। अब तक प्रत्याशियों ने अपने को दूसरों से बेहतर बताते हुए मतदाताओं को रिझाने का हरसंभव प्रयास किया। अब मतदाताओं की बारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को खूब परखा और अब वे अपने वोट की चोट कर इनकी किस्मत संवारने और बिगाड़ने के लिए आतुर हैं।
261 का भाग्य मतपेटी में होगा बंद
पिथौरागढ़ नगर निगम में 39,242, गंगोलीहाट में 4391, मुनस्यारी में 4053, बेड़ीनाग में 5309, डीडीहाट में 3864 और धारचूला में 4562 मतदाता मतदान कर 261 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद करेंगे। कौन मतदाताओं की कसौटी पर खरा उतरा है और किसे उन्होंने नकारा है इसका फैसला 25 फरवरी को होगा जब इनका भाग्य मतपेटी से बाहर निकलेगा। संवाद

88 पोलिंग पार्टियां कराएंगी चुनाव संपन्न
पिथौरागढ़। जिले के छह निकायों में 88 पोलिंग पार्टियां चुनाव संपन्न कराएंगी। पिथौरागढ़ नगर निगम में 55, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, डीडीहाट, धारचूला नगर पालिका, मुनस्यारी नगर पंचायत में सात-सात पोलिंग पार्टियों को चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी है। इनमें 436 मतदान कर्मी शामिल रहेंगे। 20 प्रतिशत यानि 109 कर्मियों को रिजर्व में रखा है। बुधवार को सभी पोलिंग पार्टियों को अपने-अपने बूथों के लिए रवाना किया गया। मतपेटी, मत पत्र सहित अन्य साजो-सामान लेकर मतदान कर्मी मतदान को संपन्न कराने के लिए रवाना हुए। संवाद
-
800 सुरक्षा कर्मी संभालेंगे बूथों की सुरक्षा की जिम्मेदारी
पिथौरागढ़। जिले के छह निकायों में होने वाले मतदान के लिए 800 सुरक्षाकर्मी 88 बूथों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। एसपी रेखा यादव ने कहा कि शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए बढ़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की है। पुलिस जवानों के साथ ही पीआरडी, होमगार्ड और वन विभाग के जवान बूथों पर सुरक्षा में तैनात रहेंगे। सभी को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सभी सुरक्षा कर्मी बूथों में रवाना हो गए हैं। संवाद

कहां कितने प्रत्याशी मैदान में
नगर निगम
निकाय कुल वार्ड मेयर प्रत्याशी पार्षद प्रत्याशी
पिथौरागढ़ 40 12 161

नगर पालिका कुल वार्ड अध्यक्ष प्रत्याशी सभासद प्रत्याशी
डीडीहाट 7 3 16
धारचूला 7 3 15
गंगोलीहाट 7 6 18
बेड़ीनाग 7 7 23

नगर पंचायत कुल वार्ड अध्यक्ष प्रत्याशी सभासद प्रत्याशी
मुनस्यारी 7 5 28

निकायों में मतदाता
निकाय महिला पुरुष कुल
पिथौरागढ़ 19881 19361 39242
गंगोलीहाट 2212 2179 4391
मुनस्यारी 2040 2013 4053
बेड़ीनाग 2627 2682 5309
डीडीहाट 1846 2018 3864
धारचूला 2345 2217 4562

निकायवार संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ
निकाय कुल बूथ संवदेनशील अति संवेदनशील
पिथौरागढ़ 53 19 20
धारचूला 07 04 01
डीडीहाट 07 03 00
गंगोलीहाट 07 02 02
बेड़ीनाग 07 03 00
मुनस्यारी 07 05 01

अपील:लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है मतदान, हर मतदाता को निभानी चाहिए जिम्मेदारी
लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हर मतदाता मतदान करेगा। मतदान हर मतदाता का लोकतांत्रिक अधिकार है। हर मतदाता को घर से निकलकर बूथ पहुंचकर मतदान करना चाहिए। हर मतदाता को लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। - विनोद गोस्वामी, जिला निर्वाचन अधिकारी, पिथौरागढ़।

मतदाता को अपने वोट की ताकत पहचाननी चाहिए। हर मतदाता को यह समझना चाहिए कि उनके वोट से ही स्वच्छ और स्वस्थ्य लोकतंत्र का चुनाव होना है। मतदाताओं से अपील है कि वे घर से निकलकर मतदान केंद्र तक अवश्य जाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। - रेखा यादव, एसपी, पिथौरागढ़।


हर मतदाता को मताधिकार के प्रति जागरूकता दिखानी चाहिए। हर मतदाता को मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभानी होगी। मतदान हर मतदाता का संवैधानिक अधिकार है। - योगेंद्र सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, पिथौरागढ़।
-
चंपावत निकाय चुनाव : कहां कितने प्रत्याशी
नगर पालिका कुल वार्ड अध्यक्ष प्रत्याशी सभासद निर्विरोध
चंपावत 9 3 18 1
टनकपुर 11 7 43
लोहाघाट 7 6 23
नगर पंचायत कुल वार्ड अध्यक्ष प्रत्याशी वार्ड प्रत्याशी
बनबसा 7 4 21
निकायों में मतदाता
निकाय महिला पुरुष कुल
टनकपुर 7699 7127 14826
चंपावत 3881 3605 7486
लोहाघाट 3376 2950 6326
बनबसा 2490 2382 4872
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed