फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Who is Meena, who went missing in the devastating floods in Nepal?

Pithoragarh News: नेपाल में हुए जल प्रलय में लापता होने वाली कौन है मीना

Tue, 01 Sep 2026 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 01 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Who is Meena, who went missing in the devastating floods in Nepal?
पिथौरागढ़। नेपाल के रसुवा में हुए जल प्रलय ने सैकड़ों लोगों का जीवन छीन लिया। इस त्रासदी में कई लोग लापता भी हो गए और कई के नहीं मिलने की सूचनाएं मिल रहीं हैं। ऐसा ही एक नाम सीमांत जिले पिथौरागढ़ से सामने आया है। देहरादून आपदा प्रबंधन विभाग ने पिथौरागढ़ प्रशासन से संपर्क किया कि धारचूला की मीना गुप्ता नेपाल में हुए जल प्रलय में लापता हो गई है जिसका कोई पता नहीं चल रहा है। मामले की गंभीरता को समझते हुए पिथौरागढ़ आपदा प्रबंधन विभाग ने मीना गुप्ता के परिजनों का पता लगाने की कोशिश की। धारचूला में हर किसी से संपर्क किया गया गया। प्रशासन की टीम ने जगह-जगह पूछताछ की लेकिन सामने आया कि धारचूला में मीना गुप्ता नाम की कोई महिला न तो पहले रही है और ना ही अब उसका यहां से कोई संबंध है। ऐसे में नेपाल में हुए जल प्रलय के बाद लापता मीना गुप्ता कौन है और उसका संबंध कहां से है यह एक रहस्य बना हुआ है। पिथौरागढ़ जिला आपदा प्रबंधन देहरादून से इस बात की जानकारी ले रहा है कि किसने मीना गुप्ता के लापता होने की सूचना दी और वह कहां का है और उससे मीना का क्या संबंध है। यह जानकारी जुटाने के बाद ही आपदा प्रबंधन विभाग को असल जानकारी मिल सकेगी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने बताया कि देहरादून से इस नाम की महिला की लापता होने की सूचना मिली थी। संबंधित जगह उसका पता लगाया गया लेकिन इस नाम की कोई महिला वहां नहीं मिली। हो सकता है इस नाम की महिला का पूर्व में धारचूला से संबंध रहा हो।
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन

छारछुम के भवान दत्त का नहीं चल सका पता
पिथौरागढ़। नेपाल के रसुआ में हुए जल प्रलय में लापता पिथौरागढ़ के छारछुम निवासी भवान दत्त का अब तक पता नहीं चल सका है। आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसके लापता होने की पुष्टि की है। उसकी पत्नी ने बताया कि त्रासदी के दिन भवान से अंतिम बार फोन पर संपर्क हुआ। भवान ने बताया कि नेपाल में भयंकर आपदा आई है। अपनी जान बचाने के लिए वह किसी पहाड़ी पर चढ़ रहा है। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने बताया कि जिस पहाड़ी पर चढ़ने की बात भवान ने परिजनों को बताई थी वहां नेपाल की सेना ने सर्च अभियान चलाया गया। नेपाल की सेना से संपर्क करने पर पता चला कि इस पहाड़ी पर एक व्यक्ति सकुशल मिला। अन्य कोई पहाड़ी पर नहीं मिल सका। भवान का पता लगाने के लिए लगातार नेपाल से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed