फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   White rural shed slipped, missing

फिसलकर गोरी में बहा ग्रामीण, लापता

Fri, 27 Jan 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Fri, 27 Jan 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
White rural shed slipped, missing
नदी में ग्रामीण बहा - फोटो : अमर उजाला

घोड़े से बुई गांव में राशन पहुंचाकर गांव लौट रहा एक ग्रामीण लीलम के पास पैर फिलसने से गोरी में बह गया। घटना बृहस्पतिवार अपरान्ह 3 बजे की है। तब से गांव के लोग लगातार खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने खोजबीन के लिए तीन टीमों का गठन किया है।

विज्ञापन


तहसील प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार धापा निवासी कुंदन सिंह ढोकटी (56) पुत्र उमेद सिंह घोड़े से सामान पहुंचाने का काम करते हैं। बृहस्पतिवार को वह राशन पहुंचाने के लिए बुई गांव गए थे। राशन पहुंचाकर वह लौट रहे थे तो लीलम के पास फिसलकर गोरी में गिर गए। पीछे से आ रहे लोगों ने उनको नदी में गिरते देख लिया और घटना के तुरंत बाद ही खोजबीन का काम शुरू कर दिया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


तहसीलदार जीत राम और राजस्व निरीक्षक कमल उपाध्याय ने घटनास्थल का दौरा किया। धापा के पूर्व प्रधान मुन्ना सिंह ने बताया कि उन्होंने कुंदन सिंह को नदी में गिरते देख लिया था। तहसीलदार के अनुसार खोजबीन के लिए तीन टीमों का गठन कर खोजबीन के लिए लगा दिया है। प्रशासन ने आईटीबीपी की लीलम पोस्ट में तैनात जवानों से भी मदद मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed